Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips For Money : आर्थिक संकटों से घबराएं नहीं करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी

Astro Tips For Money : आर्थिक संकटों से घबराएं नहीं करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips For Money : धन, समृद्धि प्राप्त करने के लिए मां लक्ष्मी की कृपा होना बहुत जरूरी है। प्राचीन काल से ही मां लक्ष्मी की पूजा होती आ रही है। सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले लोगों में मां लक्ष्मी के प्रति विशेष आस्था बनी रहती है। भक्त गण धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह तरह की उपासना करते है।धर्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि श्री सूक्त का पाठ करने से देवी लक्ष्मी की प्रसन्न होती है और जीवन में कभी भी आर्थिक संकट नहीं आता है। धन के देवता भगवान  कुबेर देवता की पूजा करना बहुत शुभ होता है। कुबेर यंत्र की स्थापना और पूजा भी धन प्राप्ति का एक अच्छा तरीका है। जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे इसके लिए धन की देवी को प्रसन्न करने लिए इन उपायों को करना चाहिए।आईये जानते है आसान उपाय।

पढ़ें :- Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक बनावट के बारे में बारीकी से बताया गया है , जानें  जिन लोगों का होंठ लाल होता है वो कैसे होते हैं

1.मां लक्ष्मी को दूध और गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं।मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
2.श्री सूक्त का पाठ करने से देवी लक्ष्मी की प्रसन्न होती है और जीवन में कभी भी आर्थिक संकट नहीं आता है।
3.सुबह-शाम घर में घी का दीपक और कपूर जलाना चाहिए। कपूर और दीपक की रोशनी और इनसे निकलने वाले धुएं से भी वातावरण सकारात्मक बनता है।
4.घर के बाहर नज़र बट्टू (नज़र दोष मुखोटा) जरुर लगाए।
5.घर का कोना-कोना एकदम साफ रखना चाहिए। घर में गंदगी होगी तो किसी भी पूजा-पाठ या किसी भी उपाय से हमारी सोच सकारात्मक नहीं बन पाएगी।
6.गिरे हुए पैसे को दफ्तर या कार्यस्थल पर रख देना चाहिए इसे खर्च नहीं करना चाहिए। वहीं अगर रास्ते पर सिक्के या नोट मिलते हैं तो इसे भी व्यय नहीं करना चाहिए।

Advertisement