Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips For Money : चमत्कारी है पीली सरसों का टोटका,धन आगमन के लिए करें उपाय

Astro Tips For Money : चमत्कारी है पीली सरसों का टोटका,धन आगमन के लिए करें उपाय

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips For Money : ज्योतिषीय उपायों में आर्थिक मजबूती पाने के लिए सबसे सरल उपायों में पीली सरसों के टोटके के बारे में बताया गया है। पीली सरसों के आसान उपायों में प्रत्येक मंगलवार को स्नान करने से पहले पीली सरसों के दानों को पानी में मिलाकर उससे स्नान करें। ऐसा करने से धन की देवी माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

1. पीली सरसों के उपाय से बुरी नजर का दोष समाप्त हो जाता है।  पीली सरसों के दाने घर के सभी कमरों में छिड़कें। बचे हुए कुछ दाने घर के चारों ओर छिड़कें। इससे घर के नजर दोष खत्म होते हैं और आर्थिक उन्नति होती है।

2.सुबह पूजा करते वक्त गोबर के उपले पर थोड़े से पीले सरसों के दाने डालकर जलाना चाहिए।इसके बाद इसका धुआं पूरे घर में दिखना चाहिए।ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

3.गुरुवार के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर गंगाजल से शुद्ध कर पीली सरसों के कुछ दाने और कपूर को पीले कपड़े में बांधकर लटका दें। इस टोटके से धन से जुड़ी समस्या का समाधान होता है।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Advertisement