Astro Tips : जीवन में सफलता और विफलताएं आती रहती है। कुछ बाधाएं सफलताओं के राह का रोड़ा बन जाती है। लाख जतन करने के बाद भी जब कार्यों में सफलता नहीं मिलती है तब ज्योतिष में बताए गए कुछ उपाय बहुत कारगर साबित हो जाते है। और काम आसानी से बनने लगते है। ज्योतिष शास्त्र में नारियल के चमत्कारी उपाय बताये गए है। नारियल शरीर में फाइबर और प्राकृतिक तेल का एक अच्छा स्रोत है इसलिए अच्छी वैकल्पिक दवा है। ऐसा माना जाता है। ज्योतिषीय उपायों में नारियल का बहुत महत्व है।
पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक महत्व
नारियल का प्रयोग पूजा-पाठ और शुभ कार्य में किया जाता है। नारियल में त्रिदेवों का वास माना गया है।
1.जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष हो या राहु-केतु अशुभ फल दे रहे हों तो सूखा नारियल या काला-सफेद रंग का कंबल दान करना चाहिए। ऐसा समय समय पर करते रहने से उक्त दोष दूर हो जाता है।
2.शनि, अशुभ राहु और साढ़ेसाती दोष से संबंधित समस्याओं में उपचार के लिए भूरे नारियल का उपयोग किया जाता है।
3.भूरा नारियल देवी लक्ष्मी के रूप में माना जाता है और इस प्रकार समृद्धि और धन लाता है।
4.नारियल को घर के कोने-कोने में घुमाकर बुधवार को बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से नेगेटिव एनर्जी दूर होने लगेगी।
5.नारियल त्वचा की रंगत में सुधार करता है।