Astro Tips Navgrah Upay : जीव जगत पर ग्रहों का प्रभाव पडता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का बहुत महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के उपचारों में माना जाता है कि 9 ग्रह व्यक्ति को आगे ले जाते हैं और इन्हें प्रसन्न करने से जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष ग्रंथों में किसी व्यक्ति की कुंडली में नौ ग्रह मजबूत हैं तो जीवन में आने वाली सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। हर ग्रह का हमारे जीवन में अलग-अलग महत्व होता है और अगर कुंडली में एक भी ग्रह कमजोर है तो आपके जीवन में आने वाली समस्याएं खत्म नहीं होती हैं। आइये जानते है व्यक्ति की कुंडली के नौ ग्रहों के उपाय। 1. सूर्य
यदि व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए व्यक्ति को नियमित रूप से तांबे के बर्तन में जल लेकर सूर्य देव को समर्पित करना चाहिए। इस उपाय से सूर्य मजबूत हो सकता है। इसके साथ ही नियमित रूप से तांबे के बर्तन में जल ग्रहण करें।
पढ़ें :- Matsya Jayanti 2026 : आज है भगवान विष्णु के प्रथम अवतार मत्स्य जयंती , करें श्रीहरि के इस दिव्य स्तोत्र का पाठ
2. चंद्रमा
यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो उसे मजबूत करने के लिए कभी भी पानी की बर्बादी न करें। पानी को चंद्रमा का कारक माना जाता है और अगर पानी की बर्बादी न की जाए तो जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इसके साथ ही रात के समय कोई भी ठंडी चीज नहीं खानी चाहिए।
3. मंगल
मंगल को मजबूत करने के लिए व्यक्ति को नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और बंदरों को चने खिलाने चाहिए। इससे व्यक्ति कुंडली से मंगल के दोष दूर हो सकते हैं।
4. बृहस्पति
यदि कुंडली में बृहस्पति की स्थिति कमजोर है तो आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को हल्दी चढ़ानी चाहिए और इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए। इसके साथ ही अगर व्यक्ति पीले कपड़े पहनते हैं और माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाते हैं तो गुरु ग्रह का दोष कम हो सकता है।
5. बुध
यदि व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है तो बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने और पशुओं को हरा चारा खिलाएं। इस उपाय से कुंडली में बुध को मजबूत किया जा सकता है।
पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : आज करें मां चंद्रघंटा की पूजा , ऋण मुक्ति के लिए माता को 108 गुड़हल के फूल करें अर्पित
6. शुक्र
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत रखने की कोशिश करें और चांदी के आभूषण पहनें। शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें।
7. शनि
अगर आप कुंडली में शनि को मजबूत करना चाहते हैं तो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को खाना खिलाएं और गरीबों की जरूरत की चीजें दान करें। इसके साथ ही अगर आप नियमित रूप से गाय को रोटी खिलाते हैं तो भी शनि को मजबूत किया जा सकता है।
8. राहु
अगर कुंडली में राहु की स्थिति कमजोर है तो उसे मजबूत करने के लिए काले कपड़े पहनने से बचें और हो सके तो शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
9. केतु
अगर आप कुंडली में केतु की स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से गणपति की पूजा करनी चाहिए और अपने आस-पास साफ-सफाई रखनी चाहिए। इससे केतु को मजबूत किया जा सकता है।