Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 60 की उम्र में छलका सलमान खान का दर्द, बोले- कोई साथ नहीं रहना चाहता

60 की उम्र में छलका सलमान खान का दर्द, बोले- कोई साथ नहीं रहना चाहता

By Abhimanyu 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान (Salman Khan) अपने अकेलेपन और तन्हाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहुत ही गहरा और भावुक पोस्ट साझा किया है। पिछले साल इस अभिनेता ने दिसंबर 2025 में अपना 60वां जन्मदिन मनाया था जिनमें इनके फैंस इन्हें काफी बधाई भी दिए थे। लेकिन इस पोस्ट ने उनके करोड़ों फैंस को चिंता में डाल दिया है। अपनी सिक्स पैक एब्स वाली तस्वीर पोस्ट करते हुए सलमान खान ने लिखा है कि अपने साथ रहने के दो तरीके होते हैं-‘अकेला’ (Alone) और ‘तन्हा’ (Lonely)।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश के झांसी में रील पर लाइक पाने के लिए ट्रेन पर दो मनचले युवकों ने की पथराव, रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने लिखा कि अकेला होना इंसान की अपनी मर्जी होती है, जबकि कोई इंसान तन्हा तब महसूस करता हैं जब कोई भी उसके साथ रहना नहीं चाहता। अब इंसान को खुद समझना चाहिए कि आगे उसको क्या करना है? 60 वर्ष के उम्र में भी अकेले रह रहे सलमान खान के इस बयान को उनके फैंस उनके खालीपन और एक लाईफ पार्टनर की कमी से जोड़कर देख रहे हैं। अब सुल्तान का अंदाज काफी बदलता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि हाल के दिनों में वे लगातार सोशल मीडिया पर बहुत ही दार्शनिक (Philosophical) और जिंदगी के गहरे अनुभवों को बयान करने वाले पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

उनके इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस लगातार कमेंट सेक्शन में उनका हाल पूछ रहे हैं कि सर सब कुछ ठीक तो हैं न? इसके अलावा बहुत से लोग उनको शादी करने की सलाह भी दे रहे हैं। अपनी पर्सनल लाईफ में अकेलेपन और तन्हाई की बात करने वाले सलमान खान का प्रोफेशनल ग्राफ काफी मजबूत है। वे जल्द ही माभूतृमि जैसी बड़ी एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं जो एक बहुत ही भारी—भरकम एक्सन से भरपूर फिल्म होगी। इसके अलावा उनकी अगामी फिल्म SVC63 में सलमान पहली बार साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

रिपोर्ट: सुशील कुमार साह

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : पॉप स्‍टार शकीरा ने लियोनेल मेसी को किया चीयर, 'Flying Kiss' वीडियो वायरल
Advertisement