Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Team india की जीत पर आथिया ने पति KL Rahul पर लुटाया ढेर सारा प्यार, फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी

Team india की जीत पर आथिया ने पति KL Rahul पर लुटाया ढेर सारा प्यार, फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने टीम इंडिया के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। टीम इंडिया की इतनी बड़ी जीत पर क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं है।

पढ़ें :- Navratri Special Train : नवरात्र पर माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन हुआ आसान, लखनऊ से रोज रात एक बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने में केएल राहुल का बड़ा योगदान है। मैच जीतने के बाद अथिया ने केएल राहुल पर प्यार खूब सारा प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी प्रेगनेंसी की वजह से मैच देखने नहीं जा पाई थीं इसलिए घर पर ही मैच देखा था।

अथिया ने केएल राहुल का मैच जीतने के बाद का मूमेंट शेयर किया है। जिसमें वो बैट हवा में लहराते नजर आ रहे हैं। वही आथिया टीवी के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। फोटो में अथिया अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बस हार्ट पोस्ट किया। आपको बता दें कि अथिया प्रेगनेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं।

पढ़ें :- अपना ही गाना डिलीट होने पर नोरा बोलीं- थैंक्यू, एआई से बनाई मेरी और संजय दत्त की फोटो
Advertisement