Istanbul Firing : इस्तांबुल में इजरायल के वाणिज्य दूतावास(Israeli Consulate) के बाहर
उस समय अफरातफरी मच गई जब मंगलवार यानी 7 अप्रैल को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। इस घटना में एक हमलावर मारा गया और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। खबरों के अनुसार, अलग-अलग रिपोर्टों में मारे गए हमलावरों की संख्या को लेकर विरोधाभास था। शुरू में बताया था कि तीन हमलावर मारे गए और दो पुलिसकर्मी घायल हुए, लेकिन बाद में उसने कहा कि एक हमलावर मारा गया और दो गंभीर रूप से घायल हो गया।
पढ़ें :- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयर स्ट्राइक , कंधार में जोरदार धमाका
खबरों के अनुसार, सरकारी मीडिया के हवाले से बताया कि इस्तांबुल में इज़रायली कॉन्सुलेट के बाहर गोलियां चलाने के बाद एक बंदूकधारीमारा गया। शेयर किए गए विज़ुअल्स में एक पुलिस अधिकारी को बंदूक निकालते और गोलियों की आवाज़ गूंजने पर आड़ लेते हुए देखा गया। एक व्यक्ति खून से लथपथ दिखाई दिया।