Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 12 अगस्त 2023 का राशिफल: रुका हुआ मिलेगा धन और पूजा-पाठ व सत्संग में लगेगा मन…जानिए आज का अपना राशिफल

12 अगस्त 2023 का राशिफल: रुका हुआ मिलेगा धन और पूजा-पाठ व सत्संग में लगेगा मन…जानिए आज का अपना राशिफल

By शिव मौर्या 
Updated Date

12 अगस्त 2023 का राशिफल: शनिवार यानी 12 अगस्त का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों के मन में सामजिक कार्य करने की इच्छा बढ़ेगी…

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

मेष – आज रुका धन मिलेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी।

वृष – आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।

मिथुन – पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

कर्क – आज घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

सिंह – आज प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे।

कन्या – आज दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे।

तुला – आज उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

वृश्चिक – अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। आज व्यवसाय में कमी होगी।

धनु – अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

मकर – आज नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी।

कुम्भ – रुका धन मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।

मीन – क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा।

 

Advertisement