Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अवध ओझा का सनसनीखेज दावा, बोले- देश में जिस दिन खाना बंद हो जाएगा उस दिन होगी क्रांति, भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा

अवध ओझा का सनसनीखेज दावा, बोले- देश में जिस दिन खाना बंद हो जाएगा उस दिन होगी क्रांति, भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता अवध ओझा (Awadh Ojha) ने सनसनी खेज दावा करते हुए कहा कि देश में क्रांति और मारकाट मच सकती है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था ध्वस्त होने या युद्ध बढ़ने की वजह से एलपीजी बंद होने से ऐसा हो सकता है।

पढ़ें :- केजरीवाल, बोले- राम मंदिर चढ़ावा चोरी से मोदी सरकार का भरोसा टूटा, AAP ने शुरू किया देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान

मशहूर कोचिंग टीचर अवध ओझा (Renowned Coaching Teacher Avadh Ojha) ने देश में ‘क्रांति और मारकाट मचने’की ‘भविष्यवाणी’ की है। झाड़ू निशान पर दिल्ली की पटपड़गंज सीट हारने के कुछ महीने बाद ही राजनीति छोड़ने वाले अवध ओझा (Awadh Ojha) ने कहा  कि युद्ध बढ़ने और एलपीजी की सप्लाई बंद होने पर भी ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि क्रांति के बाद देश बेहतर होगा।

एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अवध ओझा ने कहा कि ‘यह देश सही हो जाएगा, कब सही होगा यह बता देता हूं। एक क्रांति होने जा रही है, भयंकर मारकाट होगी इस देश में। कभी भी हो सकती है। यह पूछे जाने पर की इसकी क्या संभावना है और क्यों होगी तो ओझा ने कहा कि इकॉनमी जिस दिन कोलैप्स हुई, बैंक कोलैप्स किए, वजह यदि अगर यह वॉर बढ़ जाए, ईरान-इजरायल वाला वॉर बढ़ जाए और सिर्फ गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद हो जाए। बंद हो जाए। ये दिल्ली मुंबई, कलकत्ता, भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा।

रूस की दी मिसाल

अवध ओझा ने फ्रांस और रूस की क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि जिस दिन खाना बंद हो जाएगा उस दिन ऐसा होगा। उन्होंने कहा कि यही फ्रांस में हुआ, यही रूस में हुआ था। क्या हुआ था रूस में। लोग जार पैलेस से सामने जाकर खड़े हो गए और बोले हमें रोटी दो। उसने सेना भेज दी कि इनको रोटी नहीं गोली दो। सेना कौन थी, किसानों के बेटे। वो बाहर जनता से जाकर मिल गई। हो गई क्रांति, वही हालहम भी उसी तरफ जा रहे हैं। जिस दिन खाना बंद हो जाएगा उस दिन क्रांति होगी।’

पढ़ें :- लोकतंत्र की मजबूती के लिए विधायिका का सशक्त, जागरूक और जिम्मेदार होना आवश्यक : सतीश महाना

मैं तो चीन चला जाऊंगा

सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहने वाले अवध ओझा ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि ऐसा होने पर वह चीन चले जाएंगे। उन्होंने कहा,कि ‘मैं तो चीन निकल जाऊंगा। मेरी तो है सारी व्यवस्था। दोस्त हैं, सबका अपना बिजनेस है, शोरूम है, निकल लेंगे।’ ओझा ने एक सवाल के जवाब में आम आदमी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के विजन की तारीफ की। उन्होंने चुनाव में अपनी हार का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि उन्हें हराने के लिए पीएम मोदी ने उनके प्रतिद्वंद्वी का पैर छू लिया था।

Advertisement