Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya : महंत नृत्य गोपाल दास की हालत नाजुक, लखनऊ मेदांता में किया जा सकता है शिफ्ट

Ayodhya : महंत नृत्य गोपाल दास की हालत नाजुक, लखनऊ मेदांता में किया जा सकता है शिफ्ट

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष (President of Shri Ram Janmabhoomi Trust)  महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) की रविवार को अचानक तबीयत ख़राब हो गई है। फिलहाल जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने महंत नृत्य गोपाल दास का मेडिकल चेकअप कर लिया है। अब फिर सोमवार सुबह लखनऊ मेदांता (Lucknow Medanta) के प्रमुख डॉक्टरों का पैनल महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das)  का मेडिकल चेकअप (Medical checkup) करेगा।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

डॉक्टरों की राय के बाद महंत दास को मेदांता में शिफ्ट किया जा सकता है। महंत को खांसी व अत्यधिक यूरिन डिस्चार्ज की शिकायत के बाद डॉक्टरों को सूचित किया गया। महंत नृत्य गोपाल दास के ऑक्सीजन लेवल में भी उतार चढ़ाव हो रहा है। लखनऊ मेदांता (Lucknow Medanta)  के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर (Director Dr. Rakesh Kapoor) भी जल्द अपनी टीम के साथ अयोध्या पहुंच रहे हैं।

Advertisement