Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya News: राम की पैड़ी में युवक दौड़ा रहा बाइक, वायरल हुई वीडियो तो पुलिस-प्रशासन पर उठे सवाल

Ayodhya News: राम की पैड़ी में युवक दौड़ा रहा बाइक, वायरल हुई वीडियो तो पुलिस-प्रशासन पर उठे सवाल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ayodhya News: अयोध्या में राम की पैड़ी पर हर रोज हजारों की संख्या में देश-विदेश से लोग स्नान करने आते हैं। राम की पैड़ी पर हर समय स्नान करने वालों की भीड़ जुटी रहती है। हाल में वहां पर एक दंपति के अश्लील हरकत करने पर स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी थी।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और इस घटना की चर्चा भी खूब की गई थी। इस बीच एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडिया में दिख रहा है कि एक युवक बाइक से स्टंट कर रहा है। वो नदी में बाइक चला रहा है। इस दौरा वहां पर आसपास के लोग स्नान कर रहे हैं।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

ये वीडियो वायरल होने पर लोगों ने युवक पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। हर रोज इतनी बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही के बावजूद कुछ लोग कैसे मनमानी कर लेते हैं। युवक का सरयू नदी में बाइक चलाते वीडियो वायरल हो रहा है। उसे रोकने वाला आसास कोई है नहीं। हालांकि, ये वीडियो कब की है पर्दाफाश इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement