Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya News : सीएम योगी ने अयोध्या में सोलर क्रूज का उद्घाटन कर किया जल विहार, देखें तस्वीरें

Ayodhya News : सीएम योगी ने अयोध्या में सोलर क्रूज का उद्घाटन कर किया जल विहार, देखें तस्वीरें

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। रामनगरी में अब पर्यटक सुगमता से सरयू जल विहार कर सकेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को सोलर क्रूज मारुति (Solar Cruise Maruti) का उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi ) ने हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) और श्री रामलला के पूजन-दर्शन किए। इस दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा

सुबह 11 बजे रामनगरी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi)  में राम भक्त हनुमान और रामलला के दर्शन किए। इसके बाद दोपहर दो बजे सरयू किनारे कच्चा घाट पहुंचकर सोलर क्रूज मारुति (Solar Cruise Maruti)  का फीता काटकर शुभारंभ कर क्रूज की सवारी भी की।

इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी उनके साथ क्रूज में बैठे। मुख्यमंत्री को बिठाकर क्रूज कच्चा घाट से नया घाट तक गई। सरयू में जल विहार करने के बाद सीएम ने नाविकों को लाइफ जैकेट वितरित किए। 23 जनवरी से आम लोग भी इस बोट में सवारी कर सकेंगे।

पढ़ें :- 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सपा नेता पवन पांडेय ने दी जानकारी
Advertisement