आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शादी समारोह के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।
पढ़ें :- बिहार में सिवान के एक्साइज इंस्पेक्टर के पास मिली आय से 201 फीसदी ज्यादा संपत्ति, EOU की छापेमारी जारी
विवाद के बाद हुई कार्रवाई
पुलिस के कथनानुसार, डंडवल गांव में एक शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों के बीच आपस में विवाद हो गया था। इस विवाद के दौरान 20 वर्षीय प्रितोष राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पीड़ित की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इसके वारदात के बाद स्थानीय पुलिस सक्रियता से लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
घेराबंदी के दौरान गिरफ्तारी
मेहनाजपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई थी कि इस मामले का मुख्य आरोपी अजीत यादव उर्फ भन्टा क्षेत्र से भागने की फिराक में है। इस आधार पर पुलिस टीम ने करसड़ा नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। इसके बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने के प्रयास के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी को पैरों में चोट आई और वहीं लड़खड़ा कर गिर गया जिसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया।
पढ़ें :- ट्रिप बन गई आखिरी सफर! कर्नाटक के NH-52 पर भीषण हादसा, सात की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
कानूनी रिकॉर्ड और बरामदगी
इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल और हथियार बरामद किए हैं। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस प्रशासन अब इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश कर रहा है।