1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. TMC सांसद कीर्ति आजाद, बोले- मैं राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा, मर्यादा पुरुषोत्तम की कौन सी मर्यादा? अग्निपरीक्षा के बाद भी सीता मां को घर से निकाला

TMC सांसद कीर्ति आजाद, बोले- मैं राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा, मर्यादा पुरुषोत्तम की कौन सी मर्यादा? अग्निपरीक्षा के बाद भी सीता मां को घर से निकाला

राम मंदिर पर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद (TMC MP Kirti Azad) का बुधवार को एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर नहीं जाऊंगा, मां सीता के लिए लडूंगा। राम ने अपनी पत्नी का परित्याग कर दिया था। मां सीता (Mother Sita) को उन्होंने घर से निकाल दिया था। उन्होंने राम को मर्यादा पुरुषोत्तम (Maryada Purushottam Lord Ram) मानने से इनकार कर दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। राम मंदिर पर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद (TMC MP Kirti Azad) का बुधवार को एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर नहीं जाऊंगा, मां सीता के लिए लडूंगा। राम ने अपनी पत्नी का परित्याग कर दिया था। मां सीता (Mother Sita) को उन्होंने घर से निकाल दिया था। उन्होंने राम को मर्यादा पुरुषोत्तम (Maryada Purushottam Lord Ram) मानने से इनकार कर दिया है। क्या राम मंदिर नहीं जाने से हिंदू नहीं रहूंगा, ये भी उन्होंने सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर नहीं जाएंगे, तो क्या हमारे देश में 3,200 करोड़ देवी-देवताओं में केवल एक राम ही भगवान है? मैं तो नहीं जाऊंगा कभी। क्योंकि जिसने अपनी पत्नी का परित्याग कर दिया हो, अग्नि परीक्षा में जो पास हो गई हो, उसके बाद मां सीता (Mother Sita) को घर से निकाल दिया हो।

पढ़ें :- विदेशी लुटेरों ने मंदिर व विश्वविद्यालय तोड़े थे, आंदोलनकारियों को प्रताड़ित किया, अहंकार में आज भाजपा वही कर रही है : अखिलेश यादव

मिथिला की बेटी का तिरस्कार हुआ, मैं राम मंदिर क्यों जाऊं? मैं सीता मां के जन्मस्थान का हूं

पढ़ें :- चुनाव आयोग ने अपने आकाओं को खुश करने के लिए किया प्रशासनिक फेरबदल, लेकिन ममता बनर्जी को जनता के दिलों से नहीं निकाल सकते : कीर्ति आजाद

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि मैं राम मंदिर क्यों जाऊं? मैं सीता मां के जन्मस्थान का हूं। जब सबको अपने-अपने ईष्ट देव दिखते हैं तो मुझे भी अपनी ईष्ट देवी दिखती हैं। मिथिला की बेटी थीं, मेरी मां हैं सीता, मिथिला के रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मां हैं सीता। दो छोटे-छोटे नादान बच्चों के साथ आपने अग्नि परीक्षा में पास होने के बाद निकाल दिया। मर्यादा पुरुषोत्तम? कौन सा मर्यादा, बच्चों को क्या बताऊं? तो क्या मैं अपनी ईष्ट देवी, अपनी मां के लिए लड़ाई हीं लड़ूंगा, अवश्य लड़ूंगा और नहीं जाऊंगा। मैं काली कामाख्या, दक्षिण काली, कालीघाट और दिल्ली के गोल मार्केट स्थित काली मंदिर जाता हूं। तो क्या इसका मतलब यह है कि मैं हिंदू नहीं हूं? ये केवल एक ही चीज पर फंसे हुए हैं। राम-राम-राम, इनके लिए कृष्ण कोई मायने नहीं रखते। मैं कामाख्या जाता हूं। मैं मां काली का दर्शन करता हूं। काली मेरी देवी हैं। मेरे पिता दुर्गा के उपासक थे और मैं काली का उपासक हूं।

वो राम मंदिर में नहीं जाना चाहते हैं, कोई बात नहीं, इसमें मंदिर ही साफ सुथरा रहेगा, अपवित्र नहीं होगा : केया घोष

TMC सांसद कीर्ति आज़ाद के तरफ से भगवान राम और अयोध्या राम मंदिर पर की गई टिप्पणी पर भाजपा नेत्री केया घोष ने कहा कि कितने आए और कितने गए? कीर्ति आजाद भगवान श्री रामचंद्र को मानने के लिए इनकार करते हैं। इसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का कोई नुकसान नहीं है या उनके करोड़ों भक्तों का भी कुछ नहीं जाता है। वो राम मंदिर में नहीं जाना चाहते हैं, कोई बात नहीं। इसमें मंदिर ही साफ सुथरा रहेगा, अपवित्र नहीं होगा। मैं उनसे यह आग्रह करूंगी कि वो नहीं जाए। अब वह बहुत बड़े काली माता के भक्त हो गए और जब बीजेपी में थे, तब तो भगवान श्री रामचंद्र का जयकारा लगाते थे, तो ऐसे रंग बदलने वाले गिरगिट से सभी को बचकर रहना चाहिए। मैं मां काली की भी पूजा करती हूं, मां दुर्गा की भी पूजा करती हूं, भगवान श्री रामचंद्र की भी पूजा करती हूं, भगवान कृष्ण की भी पूजा करती हूं। ये मौसम का रुख देखकर भगवान की पूजा करते हैं। इससे भगवान अपवित्र नहीं होते। भगवान का कुछ नहीं जाता है। ये काली सोच दिखा रहे हैं।

देश की संस्कृति और धरोहर पर प्रश्न उठाना विपक्ष का काम है  : भाजपा नेता आरपी सिंह

TMC सांसद कीर्ति आजाद के बयान और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, कि देश की संस्कृति और धरोहर पर प्रश्न उठाना विपक्ष का काम है। ये लगातार भागवान राम पर, हमारी संस्कृति और धरोहर पर प्रश्न खड़े करते रहे हैं। असल में ये राम विरोधी हैं। चुनाव है इसलिए अखिलेश यादव मंदिर जा रहे हैं नहीं तो ये वही पार्टी है जो इस बात को मान लेती थी कि हमने राम भक्तों को गोली मारी। कीर्ति आजाद का बयान साबित करता है कि इनके मन में राम के लिए कितनी नफरत है?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...