Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज फिर हुआ एक जेन-अल्फा छात्र आंदोलन: शहर ​था आजमगढ़, विषय- शिक्षकों की नियुक्ति हेतु…

आज फिर हुआ एक जेन-अल्फा छात्र आंदोलन: शहर ​था आजमगढ़, विषय- शिक्षकों की नियुक्ति हेतु…

By Harsh 
Updated Date

आजमगढ़ : स्मिथ इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी को लेकर मंगलवार को जेन-अल्फा छात्र-छात्राओं का गुस्सा सड़क पर नजर आया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने करीब दो घंटे तक धरना देकर नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। छात्रों का कहना है कि शिक्षक नहीं होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ रही है।

पढ़ें :- फिर सड़क पर उतरें Gen-Alpha, इस बार शहर था उन्नाव, विषय: शिक्षकों की कमी, खाने की गुणवत्ता इत्यादि...

छात्रों के मुताबिक, स्कूल में भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के नियमित शिक्षक करीब 26 साल से नहीं हैं। गणित के शिक्षक की कमी भी बनी हुई है। विद्यार्थियों का आरोप है कि पढ़ाई के लिए निजी शिक्षक के नाम पर उनसे 50-50 रुपये लिए जा रहे हैं।

बोले- अतिरिक्त फीस देना मुश्किल

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले ज्यादातर विद्यार्थी गरीब परिवारों से आते हैं। ऐसे में अलग से फीस देकर पढ़ाई करना उनके लिए आसान नहीं है। उन्होंने स्कूल में नियमित शिक्षकों की तैनाती और पढ़ाई की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

छात्रों ने साफ कहा कि अगर जल्द शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई और समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा प्रदर्शन करेंगे। छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पढ़ें :- Gen-Alpha छात्राओं के विरोध के आगे झुकी सरकार, उज्जैन का सराफा स्कूल नहीं होगा शिफ्ट
पढ़ें :- नालंदा: मिड-डे मील में नमक की जगह मिला दिया कपड़े धोने वाला सर्फ, 35 बच्चे बीमार
Advertisement