Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Baba Kedar Dham : बाबा केदार के धाम में बर्फ ही बर्फ, दूसरे दिन भी जारी बर्फबारी

Baba Kedar Dham : बाबा केदार के धाम में बर्फ ही बर्फ, दूसरे दिन भी जारी बर्फबारी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Baba Kedar Dham :  केदारनाथ में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि बाबा का पूरा धाम बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन भी भारी बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे पूरी केदारघाटी और मंदिर परिसर बर्फ की मोटी सफेद चादर से ढक गया है। इस ताज़ा हिमपात के बाद बाबा केदार की नगरी का नजारा बेहद अलौकिक, दिव्य और मनमोहक हो गया है।
कड़ाके की ठंड और विषम मौसम के बावजूद बाबा के दर पर पहुंचे श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। भक्त बर्फबारी के बीच ही कतारों में लगकर बाबा के जयकारों के साथ दर्शन कर रहे हैं। मंदिर परिसर और उसके आसपास भी बर्फ जमने लगी है. एक ओर बर्फ से ढके पहाड़ श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। ऐसे मौसम में धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए गर्म कपड़े रखना बेहद जरूरी है।

पढ़ें :- देव दीपावली : अंधकार मिटाकर भाग्योदय करने की एक दिव्य घड़ी,नई शुरुआत और शुद्धता का प्रतीक

लगातार गिरती बर्फ के कारण तापमान शून्य से नीचे (-2°C से -7°C तक) पहुंच गया है, जिससे धाम में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

खास बात यह है कि चारधाम यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और 11 नवंबर को केदारनाथ मंदिर के कपाट सर्दियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

 

पढ़ें :- 20 नवम्बर 2026 का राशिफल : देवउठनी एकादशी के दिन इन तीन राशियों को धनलाभ का योग, मेष से मीन राशि के लिए कैसा होगा आपका दिन?
Advertisement