लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ में आयोजित द्वितीय ‘हिन्दू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘बाबूजी’ की यात्रा, शून्य से शिखर तक की यात्रा है। अपने संघर्ष और त्याग से वे अपार जन-विश्वास के प्रतीक बने थे। उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि!
पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता
मुख्यमंत्री ने कहा, अपार जनविश्वास के प्रतीक बने श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह जी…उन्होंने उस समय की ताकतों का मुकाबला किया। विपरीत परिस्थितियों में कार्य किया, श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के मार्ग से तनिक भी नहीं हटे, लगातार उसके लिए कार्य करते रहे…अंतत: उसका परिणाम हमारे सामने है। बाबूजी स्व. कल्याण सिंह जी ने कहा था…सरकार जाए तो जाने दिया जाए, लेकिन रामभक्तों पर गोली नहीं चलाएंगे।
श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' ने कहा था कि सरकार जाए तो जाए, लेकिन रामभक्तों पर गोली नहीं चलाएंगे… pic.twitter.com/EH3w5yCDGT
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2024
पढ़ें :- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद टैगोर ने पीएम मोदी पर किया तंज, पीएम की लोकप्रियता चुनावी सफलता नही
इसके साथ ही कहा, हिन्दू कोई जाति नहीं है, मत और मजहब नहीं है। यह किसी संकीर्ण दायरे का माध्यम नहीं है…हिन्दू…भारत की सुरक्षा की गारंटी है। यह भारत की एकता व एकाग्रता की गारंटी है।
जब अयोध्या में रामभक्तों पर निर्ममतापूर्वक गोलियां चलाई गई थीं…
30 अक्टूबर और 2 नवंबर, 1990 की तिथि भारत के इतिहास में काले अध्याय के रूप में लिखी जाएगी… pic.twitter.com/7C1lq4f9yQ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2024
पढ़ें :- टीएमसी ने भी भाजपा के खिलाफ 'आरोप पत्र' किया जारी, कहा- भाजपाई बंगालियों को बांग्लादेशी-रोहिंग्या कहकर करते हैं अपमानित
देश में जिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को वर्ष 1991 में बाबूजी स्व. कल्याण सिंह जी ने लागू किया था, वह आज भी प्रदेश के अंदर लागू है। डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अपराध/अपराधियों व भ्रष्टाचार/भ्रष्टाचारियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कार्य करेगी, चाहे उसके लिए कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।