1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिना टिकट कार्रवाई का डर दिखाकर TTE ने लड़की को AC फर्स्ट केबिन में ले जाकर चलती ट्रेन में रेप, मऊ से परीक्षा देकर गोरखपुर आ रही थी पीड़िता

बिना टिकट कार्रवाई का डर दिखाकर TTE ने लड़की को AC फर्स्ट केबिन में ले जाकर चलती ट्रेन में रेप, मऊ से परीक्षा देकर गोरखपुर आ रही थी पीड़िता

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन (Gorakhpur-Ahmedabad Express Train) में युवती से अश्लीलता, रेप मामले में फरार टीटीई पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। गोरखपुर के एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र (Gorakhpur Railway Superintendent Lakshmi Niwas Mishra) ने बताया कि आरोपी टीटीई राहुल कुमार (TTE Rahul Kumar) एनईआर के वाराणसी डिवीजन (Varanasi Division of NER) में तैनात है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन (Gorakhpur-Ahmedabad Express Train) में युवती से अश्लीलता, रेप मामले में फरार टीटीई पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। गोरखपुर के एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र (Gorakhpur Railway Superintendent Lakshmi Niwas Mishra) ने बताया कि आरोपी टीटीई राहुल कुमार (TTE Rahul Kumar) एनईआर के वाराणसी डिवीजन (Varanasi Division of NER) में तैनात है। उसको बर्खास्त करने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है। घटना के बाद से ही वह फरार है।

पढ़ें :- चुनाव आयोग हेट स्पीच, शिकायतों पर संज्ञान लेने के बजाए खुद उस कीचड़ में लोट गया और लोकतंत्र को बना दिया दागदार : पवन खेड़ा

बता दें कि अहमदाबाद – गोरखपुर एक्सप्रेस (Gorakhpur-Ahmedabad Express) में टीटीई (TTE) ने एक एनसीसी कैडेट युवती के साथ रेप किया। युवती परीक्षा देने मऊ गई थी। लौटते समय भीड़ ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं ले सकी। जिसके चलते वह एसी कोच में खड़ी थी। टीटीई उसे सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गया। इसके बाद युवती के साथ रेप किया। एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

युवती ने 112 पर किया फोन तो ट्रेन से उतरकर भागा टीटीई

आरोपी की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। बता दें कि घटना रविवार की है। युवती अहमदाबाद-एक्सप्रेस ट्रेन मऊ से गोरखपुर आ रही थी। टीटीई ने टिकट बनाने और सीट देने के बहाने केबिन में बुलाया। पहले युवती के बारे पूछताछ की। फिर केबिन बंद कर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने धमकी दी फिर युवती के साथ रेप किया। युवती के साथ घटना इंदारा व देवरिया के बीच हुई।

घटना के बाद युवती ने इसकी सूचना 112 पर दी तो टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतर कर फरार हो गया। जीआरपी पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। वह गोरखपुर में किराए के कमरे में रहकर भर्ती की तैयारी कर रही है।जिसके तहत एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा देने मऊ गई थी। परीक्षा के बाद जब वह लौट रही थी। स्टेशन पर ज्यादा भीड़ और जल्दबाजी के कारण वह टिकट नहीं ले सकी थी।

पढ़ें :- Panchkula Municipal Corporation Elections : कांग्रेस, बोली- भाजपा का असली मॉडल -वोट चोरी करो, जनादेश लूटो और लोकतंत्र को बंधक बनाओ

पहले दरवाजा बंद किया और फिर किया रेप

युवती का आरोप है कि केबिन में बैठाने के बाद टीटीई ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पहले सामान्य बातचीत की, लेकिन कुछ ही देर में उसका व्यवहार बदल गया। फिर TTE ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई करने की धमकी दी। पीड़िता ने शोर मचाया और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जैसे ही मामला सामने आया, आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...