1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026: गूगल के सीईओ ने पीएम मोदी से की मुलाकात, समिट में 20 फरवरी को लेंगे भाग

ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026: गूगल के सीईओ ने पीएम मोदी से की मुलाकात, समिट में 20 फरवरी को लेंगे भाग

ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने आए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की है। सुंदर पिचाई 20 फरवरी को समिट में मुख्य भाषण देंगे। उन्होंने भारत पहुंचने से पहले सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट को शेयर किया। इसमें लिखा कि, एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर खुशी हो रही है। यहां पर हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत किया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने आए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की है। सुंदर पिचाई 20 फरवरी को समिट में मुख्य भाषण देंगे। उन्होंने भारत पहुंचने से पहले सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट को शेयर किया। इसमें लिखा कि, एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर खुशी हो रही है। यहां पर हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत किया गया है।

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे

दरअसल, इंडिया एआई एम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है। इस समिट में दुनियाभर के लोग शामिल हो रहे हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े वैश्विक मुद्दों, शासन, सुरक्षा और सामाजिक प्रभाव पर चर्चा की जा रही है। यह समिट ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला बड़ा वैश्विक एआई सम्मेलन माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य एआई फॉर ह्यूमैनिटी के सिद्धांत के साथ एआई की परिवर्तनकारी क्षमता पर विचार करना है। समिट में 110 से अधिक देशों, 30 अंतरराष्ट्रीय संगठनों, करीब 20 राष्ट्राध्यक्ष/सरकार प्रमुख स्तर के प्रतिनिधि और लगभग 45 मंत्रियों की भागीदारी हो रही है।

वहीं, पीएम मोदी ने एआई के बढ़ते प्रभाव पर कहा कि, भारत का आईटी सेक्टर सेवाओं के निर्यात और आर्थिक विकास की रीढ़ रहा है। एसआई इस क्षेत्र के लिए बड़ा अवसर के साथ चुनौती भी है। उन्होंने कहा कि एआई आधारित आउटसोर्सिंग और ऑटोमेशन के चलते 2030 तक भारत का आईटी सेक्टर 400 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

 

पढ़ें :- Bihar Floods : राहुल गांधी बोले- बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...