Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bada Mangal 2024 :  साल का पहला बड़ा मंगल कल यानी 28 मई को मनाया जाएगा , इन उपायों से मिलेगी बजरंगबली की कृपा

Bada Mangal 2024 :  साल का पहला बड़ा मंगल कल यानी 28 मई को मनाया जाएगा , इन उपायों से मिलेगी बजरंगबली की कृपा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bada Mangal 2024 : प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि बजरंगबली भक्तों का रोग , शोक , दुख, भय का नाश करते है। मान्यता है कि हनुमान जी का नाम जप निरंतर करते रहने से भक्तों की समस्त मनोकामना पूर्ण होती है। ज्येष्ठ महीने में सभी मंगलवार को बड़ा मंगलवार के नाम से जाना जाता है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा , दान , भंडारे करने का विधान है। वर्ष 2024 का पहला बड़ा मंगल कल यानी 28 मई को पड़ रहा है। इस दिन कुछ सरल से उपाय करने से आप जीवन की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं साथ ही बजरंगबली की विशेष कृपा भी पा सकते हैं।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

बड़ा मंगल के दिन करें हनुमान चालीसा का पाठ

बड़ा मंगल के दिन अवसर पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में  हनुमान जी के सामने लाल ऊनी आसन पर बैठकर 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें । इससे हनुमान जी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

सुंदरकांड का पाठ
बड़ा मंगल पर आप निर्मल मन से सुंदरकांड का पाठ करें। पाठ करने के बाद हनुमान जी को उनका प्रिय भोग लगाएं।

सिंदूर का चोला
बड़ा मंगल पर बजरंगबली को सिंदूर का चोला और लाल रंग के फल अर्पित करें। इससे बजरंगबली आपके मन की इच्छाएं पूरी करेंगे।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

मीठे पान का भोग
बड़ा मंगल पर हनुमान जी को मीठे पान का भोग जरूर लगाएं। इससे पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होते हैं और रुके हुए काम बन जाते हैं।

Advertisement