Bada Mangal 2024 : ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। कल यानी 4 जून को दूसरा बड़ा मंगल मनाया जाएगा है। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह में भगवान श्रीराम से हनुमाह जी की मुलाकात हुई थी इसलिए इस माह के मंगलवार को हनुमान जी (Lord Hanuman)की पूजा का विशेष महत्व है। बड़ा मंगल के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना भी विशेष् फलदायी माना जाता है।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
हनुमान चालीसा पाठ के लाभ
हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति के सभी भय और संकट दूर हो जाते हैं। रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यताओं के मुताबिक, हनुमान चालीसा का पाठ करने से घर से सारी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। साथ ही उसे रोग मुक्त जीवन की प्राप्ति होती है।
हनुमान चालीसा का पाठ करते समय इन नियमों का करें पालन
साफ-सफाई
हनुमान चालीसा को सिद्ध करने के लिए शुद्धता और निर्मल मन का विशेष ध्यान रखना चाहिए और पाठ से पहले पूजा स्थल की अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए।
लाल रंग के फूल
हनुमान चालीसा पाठ के दौरान लाल रंग के फूल का इस्तेमाल करना चाहिए।
पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
शुद्ध घी का दीपक
पूजा नियम के अनुसार, हनुमान चालीसा से पहले दीपक प्रज्वलित करना चाहिए और हनुमान जी की उपासना के दौरान चमेली के तेल का दीपक या शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए।
मालपुआ या मलाई मिश्री का भोग
हनुमान चालीसा के पाठ के बाद बजरंगबली को गुड़ और चने का प्रसाद भोग के रूप में अर्पित करना चाहिए। इसके साथ हनुमान जी को बूंदी या बेसन के लड्डू, मालपुआ या मलाई मिश्री का भोग भी बहुत प्रिय है।