Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bada Mangal 2024 :  आज ज्येष्ठ माह का दूसरे बड़े मंगल पर ​करें बजरंगबली की पूजा , जानें सही नियम

Bada Mangal 2024 :  आज ज्येष्ठ माह का दूसरे बड़े मंगल पर ​करें बजरंगबली की पूजा , जानें सही नियम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bada Mangal 2024 : कलयुग के देव  राम भक्त बजरंगबली की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। आज यानी कि 4 जून को ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल है।  बड़े मंगल के दिन उत्साह के साथ नियम पूर्वक हनुमान जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि विधि-विधान से साथ हनुमान जी की उपासना करने से हर तरह के भय, संकट और बाधाएं दूर हो जाती हैं।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के मंगलवार के दिन पहली बार हनुमान जी अपने प्रभु श्रीराम से मिले थे। यही वजह कि हिंदू धर्म में बड़ा मंगल का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। तो आइए जानते हैं कि दूसरा बड़ा मंगल के दिन किसी विधि, नियम और मंत्र के बजरंगबली की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

हनुमान जी महाराज को लाल रंग अति प्रिय है। आज के दिन भगवान बजरंगबली को लाल सिंदूर चोला चढ़ाने से वे जीवन में ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है। वहीं अगर शनि देव की साढ़े साती, अढैया, दशा, अंतर्दशा में कष्ट कम करने हों तो शनिवार के दिन चोला चढ़ाया जाता है।

बड़ा मंगल के दिन करें हनुमान चालीसा का पाठ
बड़ा मंगल के दिन अवसर पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में  हनुमान जी के सामने लाल ऊनी आसन पर बैठकर 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें । इससे हनुमान जी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

सुंदरकांड का पाठ
बड़ा मंगल पर आप निर्मल मन से सुंदरकांड का पाठ करें। पाठ करने के बाद हनुमान जी को उनका प्रिय भोग लगाएं।

सिंदूर का चोला
बड़ा मंगल पर बजरंगबली को सिंदूर का चोला और लाल रंग के फल अर्पित करें। इससे बजरंगबली आपके मन की इच्छाएं पूरी करेंगे।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

मीठे पान का भोग
बड़ा मंगल पर हनुमान जी को मीठे पान का भोग जरूर लगाएं। इससे पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होते हैं और रुके हुए काम बन जाते हैं।

Advertisement