pushkar mela ‘badal’ : दुनिया भर में प्रसिद्ध पुष्कर मेले के में बादल को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। बादल की इंट्री चर्चा का केंद्र बन रही है। लोग बादल को देखने और उसके साथ् सेल्फी लेने और रील बनाने के लिए उतावले हो रहें है। राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में केकड़ी निवासी राहुल जेतवाल का सफेद घोड़ा बादल’ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रविवार को ढोल-नगाड़ों के बीच करीब 40 बाउंसरों की सुरक्षा में उसकी शाही एंट्री हुई। इस दौरान मालिक ने खुशी में नोट बरसाए। बादल को देखने और उसके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
पढ़ें :- माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद राहुल गांधी का पलटवार, भाजपा-आरएसएस को डर, गुस्से, नफरत के जाल में फंसा बताया
रविवार को सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच बादल को पुष्कर मेला मैदान स्थित टेंट तक लाया गया। इस दौरान बादल के आगे-पीछे और दोनों साइड में बाउंसर सुरक्षा घेरा बनाकर चलते हुए दिखाई दिए। शाही अंदाज में बादल की एंट्री देखने पहुंचे लोगों की वजह से रास्ते में जाम की स्थिति बन गई।
5.5 फीट से अधिक है बादल की ऊंचाई
बता दें कि सफेद रंग के घोड़े बादल के मालिक का नाम राहुल जेतवाल है, वह केकड़ी के रहने वाले हैं। इस बार वह बादल के अलावा 2 और घोड़े न्यू बादल और विश्वास के साथ पुष्कर मेले में पहुंचे हैं। करीब 24 महीने के बादल की ऊंचाई 5.5 फीट से अधिक है। वहीं, न्यू बादल की उम्र करीब 32 महीने और ऊंचाई 67 इंच बताई गई है। जबकि विश्वास करीब 8 साल का है और उसकी ऊंचाई लगभग 65 इंच है।