1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद राहुल गांधी का पलटवार, भाजपा-आरएसएस को डर, गुस्से, नफरत के जाल में फंसा बताया

माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद राहुल गांधी का पलटवार, भाजपा-आरएसएस को डर, गुस्से, नफरत के जाल में फंसा बताया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर दिए गए बयान पर मचे राजनीतिक घमासान के बीच बीजेपी और आरएसएस (BJP-RSS) पर मंगलवार को कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पोस्ट करते हुए कहा कि आलोचकों के दिलों में डर, गुस्से और नफरत का ऐसा जाल बुन गया है, जो उन्हें प्यार को महसूस करने से रोकता है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर दिए गए बयान पर मचे राजनीतिक घमासान के बीच बीजेपी और आरएसएस (BJP-RSS) पर मंगलवार को कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पोस्ट करते हुए कहा कि आलोचकों के दिलों में डर, गुस्से और नफरत का ऐसा जाल बुन गया है, जो उन्हें प्यार को महसूस करने से रोकता है।

पढ़ें :- सोनिया गांधी की बुक 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' लॉन्च, बोलीं- लोगों के प्यार से अभिभूत,मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ कहा गया था, जो सच नहीं है…’

‘सच्चे हिंदू के तौर पर मेरा कर्तव्य’

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने पोस्ट में लिखा, कि बीजेपी और आरएसएस समर्थकों के दिलों में डर, गुस्से और नफरत का एक जाल बुन गया है, जो उन्हें प्यार को महसूस करने और उसे जाहिर करने से रोकता है। राहुल ने आगे कहा,कि एक सच्चे हिंदू के तौर पर, मेरा यह कर्तव्य है कि मैं उन्हे इस जाल से मुक्त करूं, ताकि वे भी अपने जीवन में प्यार और अपनापन की अद्भुत सुंदरता और खुशी को महसूस कर सकें।

उन्होंने इस पोस्ट का अंत सत्यम शिवम् सुंदरम् लिखकर किया। इसके साथ उन्होंने कर्नाटक के हलेबिडु स्थित होयसलेश्वर मंदिर की एक मूर्ति की तस्वीर भी साझा की, जिसमें भगवान शिव और देवी पार्वती नंद पर सवार दिखाया गया है।

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

पढ़ें :- कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज: बोली-जिस पाकिस्तान ने आतंकी भेज भारतीयों की करवाई हत्या, अब उसी के मंत्री की बिरयानी से होगी मेहमान नवाजी!

यह पूरा विवाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के उस बयान के बाद शुरू हुआ, जो उन्होंने हाल ही में अपनी मां सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव के विमोचन के दौरान दिया था। कार्यक्रम के दौरान अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए राहुल गांधी ने अपने माता-पिता—सोनिया और राजीव गांधी के आपसी स्नेह के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनके परिवार में किस तरह का खुला माहौल और अपनापन था।

राहुल ने कहा था कि दोपहर और रात के खाने के समय उनके पिता होते थे और उनकी गोद में उनकी मां बैठती थीं। उन्होंने आगे कहा था कि उन्हें उस समय यह सब बिल्कुल सामान्य लगता था, लेकिन जब वे बड़े हुए और अपने दोस्तों के घरों में गए, तब उन्हें एहसास हुआ कि बाकी परिवारों में माता-पिता इस तरह से सार्वजनिक रूप से अपना स्नेह व्यक्त नहीं करते हैं। राहुल गांधी के इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं और बहस शुरू हो गई थी, जिसके जवाब में अब राहुल गांधी ने यह नया बयान दिया है।

हिमंत सरमा ने राहुल पर कसा तंज

इससे पहले दिन में, असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने इस टिप्पणी को लेकर राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, माफ कीजिए मैडम, वह आपके जीवन के इतने खास दिन पर भी आपको शर्मिंदगी से नहीं बचा पाए।

राहुल के भाषण का एक वीडियो टैग करते हुए, सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश को तो यह बात बहुत पहले ही समझ आ गई थी। उम्मीद है कि अब आप भी इसे समझ जाएंगी; यह प्रोडक्ट ऐसा है जिसे बार-बार लॉन्च या री-लॉन्च करने का कोई फायदा नहीं है।

पढ़ें :- कांग्रेस, बोली-'वोट चोरी' उठ रहे सवालों का चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में नहीं दिया कोई जवाब, ये रहे 48 सवाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...