Balochistan Panjgur Pakistan Labourers Shot Dead : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने कम से कम सात पंजाबी मजदूरों की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि ये मजदूर पंजगुर शहर के खुदा-ए-अबादन इलाके में एक घर के निर्माण के लिए काम पर रखे गए थे। पीड़ित पंजाब प्रांत के मुल्तान जिले के रहने वाले थे और हमले के समय वे दिन भर की मेहनत के बाद एक कमरे में सो रहे थे।
पढ़ें :- California earthquake : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप,बाद कई आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए
स्वचालित हथियारों से लैस हमलावर परिसर में घुस आए और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। खबरों के अनुसार “सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
पीड़ितों की पहचान साजिद, शफीक, फैयाज, इफ्तिखार, सलमान, खालिद और अल्लाह वासिया के रूप में की गई।
किसी ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पंजगुर के एसएसपी फाजिल शाह बुखारी ने कहा कि यह एक आतंकवादी हमला है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
राष्ट्रपति आसिफ जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा की है, जबकि प्रधानमंत्री ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती से भी रिपोर्ट मांगी है।