Bangkok hotel fire : बैंकॉक के लोकप्रिय पर्यटन स्थल खाओ सैन रोड पर स्थित एक होटल में आग लग गई, जिसमें तीन विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए। खबरों के अनुसार, रविवार रात आग में मरने वाले तीनों लोग विदेशी पर्यटक थे। एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि अन्य दो की मौत अस्पताल ले जाने के बाद हुई।
पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन
होटल में लगी आग के तीन पीड़ितों की पहचान कर ली गई है – जिनमें एक ब्राजीलियाई महिला भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि आग छह मंजिला एम्बर होटल की पांचवीं मंजिल पर लगी। खाओ सैन रोड बैंकॉक में ‘बैकपैकर स्ट्रीट’ के रूप में मशहूर है जहां 24 घंटे चहल-पहल रहती है। आग पर काबू पा लिया गया तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। जिस समय आग लगी, उस समय होटल में 75 लोग ठहरे हुए थे।