Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bank Holidays in February : फरवरी में 11 दिन बैंक रहेंगे बंद , जानें कब-कब रहेंगी छुट्टियां?

Bank Holidays in February : फरवरी में 11 दिन बैंक रहेंगे बंद , जानें कब-कब रहेंगी छुट्टियां?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साल 2024 के लिए बैंकों के छुट्टियों (Bank Holidays ) की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के अनुसार फरवरी महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। इसमें अलग-अलग राज्यों में होने वाले कई त्‍योहारों की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टियां शामिल हैं।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, फरवरी महीने के 29 दिनों में से 11 दिन बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे। इस दौरान आप बैंकिंग से जुड़ा कोई काम नहीं कर पाएंगे।

जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

ऐसे में अगर आपको फरवरी में बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्‍ट जरूर देख लें। आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि फरवरी महीने के दौरान देश भर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे? जिससे आपको किसी तरह की परेशानी न हो। अगर बैंकों की छुट्टियां (Bank Holiday) रहेगी तो आपके बैंक से जुड़े जरूरी काम अटक सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर फरवरी महीने में कब-कब बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays) रहने वाली हैं।

बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय

4 फरवरी 2024: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

10 फरवरी 2024: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

11 फरवरी 2024: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

18 फरवरी 2024: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

24 फरवरी 2024: महीने के चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

पढ़ें :- संजय सिंह का खड़गे पर तीखा वार, बोले- 'बी' टीम हम नहीं, पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनवाने वाली कांग्रेस है

25 फरवरी 2024: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा सरस्वती पूजा, छत्रपति शिवाजी जयंती सहित अलग-अलग त्योहारों के मौके पर देश में राज्य स्तर पर भी फरवरी में कई दिनों के लिए बैंक बंद (Bank Closed) रहने वाले हैं,तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…

14 फरवरी 2024: बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के मौके पर अगरतला, भुवनेश्वर,कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

15 फरवरी 2024: लुई नगई नी के मौके पर इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

19 फरवरी 2024: छत्रपति शिवाजी जयंती के कारण महाराष्‍ट्र में बैंक बंद रहेंगे।

20 फरवरी 2024: स्टेट डे के अवसर पर आइजोल और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे।

पढ़ें :- JDU की समीक्षा बैठक में मंत्री अशोक चौधरी पर लगे गंभीर आरोप, नीरज कुमार ने की शिकायत!

26 फरवरी 2024: नयोकुम के दिन ईटानगर में बैंकों में बैंक बंद रहेंगे।

बता दें कि बैंको की छुट्टियों (Banks Holidays) के दौरान आप सिर्फ ब्रांच जाकर बैंकिंग से जुड़ा काम नहीं कर पाएंगे। हालांकि, ऑनलाइन, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सर्विस बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी, क्योंकि इन पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर पड़ता है।

Advertisement