Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बाराबंकी : पार्थिव शरीर को लेकर जा रही एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुई हादसे का शिकार, दो सगे भाइयों समेत 5 की मौत

बाराबंकी : पार्थिव शरीर को लेकर जा रही एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुई हादसे का शिकार, दो सगे भाइयों समेत 5 की मौत

By Abhimanyu 
Updated Date

Barabanki Road Accident : यूपी के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन से टकरा गई। इस हादसे में एंबुलेंस सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गयी, जो अजीजुल हक का शव लेकर जयपुर से बंगाल जा रहे थे।

पढ़ें :- कुशीनगर में बड़ा हादसा : ट्रेलर और कार की टक्कर में एक ही परिवार 5 सदस्यों समेत 6 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

जानकारी के अनुसार, यह हादसा एक्सप्रेस-वे के 53वें किलोमीटर के पास हुआ। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के आगे का हिस्सा बिलकुल चपटा हो गया। इसमें सवार सभी लोग अंदर ही फंसे रह गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के दरवाजे तोड़कर काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि ये लोग एंबुलेंस से पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के रहने वाले अजीजुल हक का शव लेकर उनके घर ले जा रहे थे। हादसे में मारे गए लोगों में अजीजुल हक के भाई अमिनूर हक (40), दो रिश्तेदार कूच बिहार निवासी रुपिक (50) और राजस्थान निवासी मकबूल खान (62) शामिल हैं। इसके अलावा, एंबुलेंस चला रहे दोनों ड्राइवर भी बच नहीं सके। उनकी पहचान राजस्थान निवासी हरिओम (33) और आलम के रूप में हुई है।

Advertisement