Bihar Elections 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के नवादा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मगध, प्राचीन भारत की शान है। अब हमें मगध को, बिहार को फिर से वही पुराना गौरव लौटाना है। हमें इस क्षेत्र को वैश्विक ज्ञान और विज्ञान का केंद्र बनाना है। विकसित बिहार बनाना है। यहां बहुत बड़े स्तर पर खेती-किसानी होती है, अनेक परिवार पशुपालन से भी जुड़े हैं। आजादी के बाद की सरकारों ने छोटे किसानों को प्राथमिकता नहीं दी, इसलिए छोटे किसान हमेशा संकटों से घिरे रहे। लेकिन ये मोदी है, जिसे किसी ने नहीं पूछा, मोदी उन्हें पूजता है।
पढ़ें :- UP Assembly Budget Session : यूपी विधानसभा का बजट सत्र कल से, सीएम योगी ने की सर्वदलीय बैठक, 11 फरवरी को पेश होगा बजट
उन्होंने आगे कहा, छोटे किसानों के लिए बैंक के दरवाजे तक बंद थे, मोदी ने किसानों के बैंक खाते खुलवाए। आज उसी बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा जमा होता है। बिहार के किसानों को अब तक करीब 30,000 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। अभी किसानों को केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सालाना 6,000 रुपये देती है। अब बिहार की एनडीए सरकार ने घोषणा की है कि इन 6,000 रुपये के अतिरिक्त 3,000 रुपये और दिए जाएंगे।
बिहार की इस मिट्टी ने आर्यभट्ट जैसे महान गणितज्ञ पैदा किए। बिहार की जनता का अंकगणित भी अच्छा है, और सामान्य ज्ञान में भी उनका कोई मुकाबला नहीं है। ये चारा घोटाले वाले सोचते हैं कि बिहार वालों को चरा जाएंगे, जबकि इनकी रग रग की सच्चाई बिहार की जनता जानती है। जंगलराज के युवराज को लगता है कि कांग्रेस के युवराज की पैदल यात्रा ने उन्हें ही पैदल कर दिया है। सोचिए, जंगलराज के युवराज को पैदल तो किया ही, सीएम पद के नाम पर कांग्रेस ने हामी तक नहीं भरी। इसके बाद आरजेडी ने भी कांग्रेस को सबक सिखाने की ठानी और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ ही अपना उम्मीदवार उतार दिया। ये दोनों दल एक-दूसरे के बाल नोचने में लगे हैं।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, कांग्रेस हो या आरजेडी…ये सिर्फ दो परिवारों के ही इर्द-गिर्द सिमटी हुई पार्टियां हैं। एक बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार और दूसरा देश का सबसे भ्रष्ट परिवार। अब इन दो परिवारों में ही घमासान छिड़ गया है। आरजेडी के जंगलराज की एक ही पहचान थी—कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और करप्शन। जंगलराज की निशानियों ने मगध के गौरव पर नरसंहार का, समाज के बंटवारे का दाग लगा दिया।
साथ ही कहा, छठ पूजा के समय हम प्रकृति और सूर्य देव की पूजा करते हैं। लेकिन आरजेडी और कांग्रेस के लोग छठी मैया की पूजा को ‘ड्रामा’ बताते हैं, छठी मैया का अपमान करते हैं। इन लोगों को सूर्य देव की शक्तियों का भी अंदाजा नहीं है। हमारी सरकार ही है, जो सूर्य देव की ऊर्जा से बिजली बनाने में जुटी है। नवादा जिले में ही बिहार का सबसे बड़ा तैरता हुआ बिजली घर बनकर तैयार है।
पढ़ें :- अखिलेश ने बीजेपी के षड्यंत्र का किया भंडाफोड़, बोले- भाजपाइयों ने नंदलाल के हस्ताक्षर कर फ़ार्म 7 के सैकड़ों फ़र्ज़ी दस्तावेज़ बनाए, जबकि वो अनपढ़ हैं और अंगूठा लगाते हैं
पढ़ें :- VIDEO: भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत, बीच सड़क पर महिला को बाल पकड़ कर पटका, लाठी से जमकर पीटा, मूकदर्शक बने रहे राहगीर