Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Beautiful Nilavarna Chandratal: लाहौल स्पीति की मनमोहक नीली झील पर्यटकों अलग दुनिया से परिचय कराती है ,दिखता है तारो का मेला

Beautiful Nilavarna Chandratal: लाहौल स्पीति की मनमोहक नीली झील पर्यटकों अलग दुनिया से परिचय कराती है ,दिखता है तारो का मेला

By अनूप कुमार 
Updated Date

Beautiful Nilavarna Chandratal: लाहौल स्पीति की चंद्रताल झील सबसे खूबसूरत झील है, यह झील 14,100 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस झील को अंग्रेज़ी में Lake of the Moon के नाम से भी जाना जाता है। यह झील केवल जून और जुलाई के महीने में ही खुलती है बाकी के समय में यहां बर्फ जमी रहती है और यहां तक पहुंचने का रास्ता भी पूरी तरह से बर्फ की वजह से बंद रहता है। इसे रंग बदलने वाली झाील भी कहा जाता है। यहां का नजारा आश्चर्य चकित करने वाला होता है। पर्यटक यहां आ कर इस खूबसमरत वादियों में खो जाते है। उन्हे एक अलग तरह का अनुभव हो जाता है। प्रकृति के इन नजारों को पर्यटक देखने के बाद एक अलग दुनिया की कल्पना करने लगते है।

पढ़ें :- श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को देगा एक पौधा, पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया यह कदम

इस झील की सबसे खास बात यह है, की यह झील एक दिन में कही बार रंग बदलती है आपको यह झील कभी नीली दिखाई देगी तो कभी नारंगी तो कभी लाल तो कभी हरी यह झील पूरे दिन ऐसे ही अपना रंग बदलती रहती है।

चंद्रताल झील कैम्पिंग के लिए भी एक शानदार जगह है यहां रात के समय आप Camping करकेBorn Fire के साथ तारो का मज़ा भी उठा सकते हो तारो से मेरा मतलब है गैलेक्सीए। Galaxy का मतलब होता है तारो का मेला जैसे की नीचे दिए गए फोटो में आप देख सकते हो।

 

रोड ट्रिपिंग ही पहुंचने का एकमात्र तरीका है और सड़क मार्ग से दो संभावित मार्ग हैं:

पढ़ें :- Best Places To Visit : प्रकृति के गोद में बिताना चाहते हैं कुछ पल तो देंखे यहां की हरियाली

रूट 1: दिल्ली-शिमला-नारकंडा-रामपुर-पोवारी-नाको-ताबो-काजा-लोसर-कुंजम-चंद्रताल

रूट 2: दिल्ली-चंडीगढ़-मनाली-रोहतांग टॉप-ग्रामफू-बटाल-चंद्रताल

Advertisement