Viral Video: दिल्ली मेट्रो में आए दिन कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं। कभी लड़ाई-झगड़े, कभी अश्लीलता, तो कभी प्रैंक वीडियो सामने आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने चलती मेट्रो ट्रेन से एक लड़की को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। यह सब कुछ इतने कम समय में होता है कि लड़की कुछ समझ नहीं पाती है। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पढ़ें :- राहुल गांधी हमेशा सच बोलते हैं, वो देश में इकलौते व्यक्ति, जो मोदी सरकार के आगे झुके नहीं : प्रियंका गांधी
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की मेट्रो कोच में खड़ी होकर सफर कर रही है। उसके पीछे एक लड़का भी खड़ा है। जैसे ही मेट्रो चलने लगती है, लड़का अचानक से लड़की को धक्का मारकर मेट्रो से बाहर कर देता है। इससे पहले कि लड़की कुछ समझ पाती, मेट्रो का दरवाजा बंद हो जाता है और ट्रेन स्टेशन से रवाना हो जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। देखा जाए तो वीडियो में लड़के का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि यह प्रैंक था या कुछ और।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे प्रैंक बता रहे हैं, तो कुछ इसे बेहद खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना हरकत। कई लोग लड़के के इस व्यवहार की निंदा कर रहे हैं और लड़की के लिए चिंता व्यक्त कर रहे हैं। यह वीडियो हमें चेतावनी देता है कि हमें सार्वजनिक जगहों पर सतर्क रहना चाहिए।