1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आम आदमी को बड़ी राहत : आसमान से जमीन पर उतरा सोने का दाम, 14,984 प्रति ग्राम पर रुपये पहुंचा भाव

आम आदमी को बड़ी राहत : आसमान से जमीन पर उतरा सोने का दाम, 14,984 प्रति ग्राम पर रुपये पहुंचा भाव

भारतीय आभूषण बाजार (Indian Jewellery Market) में आज सोने की कीमतों में बड़ी उतार-चढाव देखने को मिली है। वैश्विक बाजारों (Global Markets) से मिल रहे संकेतों और घरेलू मांग में परिवर्तन के कारण आज सोने के भाव में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली : भारतीय आभूषण बाजार (Indian Jewellery Market) में आज सोने की कीमतों में बड़ी उतार-चढाव देखने को मिली है। वैश्विक बाजारों (Global Markets) से मिल रहे संकेतों और घरेलू मांग में परिवर्तन के कारण आज सोने के भाव में काफी गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में गिरावट के बाद निवेश करने वालों और शादियों के सीजन के लिए खरीदारी करने वालों के चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ आयी हैं।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया में जारी जंग जल्द खत्म होने की उम्मीदों के बीच तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा भाव

व्यापारिक सूत्रों के अनुसार, आज 24 कैरेट (शुद्ध) सोने की कीमत में कमी आई है और यह 14,984 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर व्यवसाय कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर 10 ग्राम सोने (1 तोला) की कीमत लगभग 1,49,840 रुपये के पास पहुंच गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और सेंट्रल बैंकों की नीतियों में बदलाव का असर सोने की कीमतों पर सीधा पड़ा है।

प्रमुख शहरों में सोने के अनुमानित दाम

दिल्ली में प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) सोने की कीमत एक लाख 49 हज़ार 950 रुपये, मुंबई में प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट ) सोने की कीमत एक लाख 49 हज़ार 840 रुपये, कोलकाता में प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) सोने की कीमत एक लाख 49 हज़ार 890 रुपये और चेन्नई में प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) सोने की कीमत एक लाख 50 हज़ार 100 रुपये हैं।

चांदी की कीमतों में भी नरमी

पढ़ें :- ऊर्जा आयात पर भारत ने समझारी भरा कदम उठाया- अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो ए. कॉसिनो

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज काफी नरमी देखने को मिली है। औद्योगिक मांग में कमी और बाजार में व्यापक गिरावट के कारण चांदी के भाव में भी प्रति किलो गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते सर्राफा बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने की काफी उम्मीद है।

निवेशकों के लिए सलाह

बाजार विशेषज्ञों ने बताया है कि सोने की कीमतों में गिरावट शॉर्ट-टर्म के लिए हो सकती है। अगर आप लंबी समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो कीमतों में यह सुधार एक अच्छा मौका प्रमाणित हो सकता है। हालांकि, खरीदारी करने से पहले अपने नजदीकी जौहरी से हॉलमार्क और मौजूदा रेट की सत्यापन जरूर कर लें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...