1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Netflix Playground App : नेटफ्लिक्स लाया बच्चों के लिए प्लेग्राउंड ऐप, गेमिंग के साथ मिलेगा इंटरएक्टिव कंटेंट

Netflix Playground App : नेटफ्लिक्स लाया बच्चों के लिए प्लेग्राउंड ऐप, गेमिंग के साथ मिलेगा इंटरएक्टिव कंटेंट

नेटफ्लिक्स ने आठ साल और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए नेटफ्लिक्स प्लेग्राउंड नाम से एक नया ऐप लॉन्च किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Netflix Playground App : नेटफ्लिक्स ने आठ साल और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए नेटफ्लिक्स प्लेग्राउंड नाम से एक नया ऐप लॉन्च किया है। नेटफ्लिक्स के अनुसार , प्लेग्राउंड ऐप को गेम्स और जाने-पहचाने किरदारों को मिलाकर Regular Video Streaming से कहीं आगे ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह ऐप नेटफ्लिक्स की मौजूदा सब्सक्रिप्शन का हिस्सा है और इसका मुख्य उद्देश्य बिना किसी विज्ञापन के और बिना किसी इन-ऐप खरीदारी के गेमिंग का अनुभव प्रदान करना है।

पढ़ें :- BoAt Mini Projector : बोट ने लॉन्च किया सिने हेड मिनी प्रोजेक्टर, जानें स्क्रीन और कीमत

दुनिया भर में लॉन्च
कंपनी गेमिंग के क्षेत्र में अपना विस्तार कर रही है और इसके लिए एक खास जगह बनाई गई है जहां बच्चे लोकप्रिय शो पर आधारित कंटेंट के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं। यह ऐप फिलहाल चुनिंदा बाजारों में आईफोन और आईपैड पर उपलब्ध है और 28 अप्रैल को दुनिया भर में लॉन्च किया जाएगा।

नेटफ्लिक्स प्लेग्राउंड
Netflix Playground एक स्टैंडअलोन ऐप है जिसे उपयोगकर्ता अपने Netflix अकाउंट से साइन इन करके एक्सेस कर सकते हैं। इसमें Peppa Pig और Sesame Street जैसे शो के Games Based on Famous Characters का एक चुनिंदा संग्रह है। कंपनी का कहना है कि सभी गेम्स तुरंत खेले जा सकते हैं और ऑफलाइन भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जिससे Internet connection के बिना भी इन्हें एक्सेस किया जा सकता है।

बच्चों के लिए डिज़ाइन
यह ऐप विशेष रूप से बच्चों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें सरल इंटरफ़ेस और कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए उपयुक्त सामग्री है। Netflix का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन या इन-ऐप खरीदारी नहीं है, जिससे अनुभव सहज और बिना किसी रुकावट के बना रहता है।

पॉपुलर शोज और कैरेक्टर्स पर आधारित

पढ़ें :- Vivo Y05 Launch: बजट स्मार्टफोन Vivo Y05 लॉन्च , जानें प्रोसेसर और बैटरी

Playtime With Peppa Pig – छोटे बच्चों के लिए आसान और मजेदार एक्टिविटीज
Sesame Street – Elmo और Cookie Monster के साथ गेम्स
Dr. Seuss’s Horton! – स्टोरी बेस्ड एडवेंचर गेम
Storybots – सीखने के साथ खेलने वाले गेम्स
Bad Dinosaurs – मजेदार और हल्के-फुल्के गेम्स
Dr. Seuss’s The Sneetches – क्रिएटिव और इंटरएक्टिव गेम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...