Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आप लोगों के आंदोलन ने किसानी को बचा लिया…किसान आंदोलन से पहले बोले कांग्रेस अध्यक्ष

आप लोगों के आंदोलन ने किसानी को बचा लिया…किसान आंदोलन से पहले बोले कांग्रेस अध्यक्ष

By शिव मौर्या 
Updated Date

लुधियाना। अपनी मांगों को लेकर किसान एक बार फिर दिल्ली कूच करने की तैयारी कर लिए हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान आया है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मैं पंजाब के किसानों को बधाई देता हूं जिन्होंने 3 काले कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई शुरू की। एक तय तरीक़े से किसानों को ख़त्म करने की साज़िश रची जा रही है। देश की खेती को चंद कारपोरेट्स के हवाले करने का प्लान तैयार था। लेकिन आप लोगों के आंदोलन ने किसानी को बचा लिया। आज़ादी के बाद पहली बार, हर किसान पर ₹25,000 प्रति हेक्टेयर टैक्स लगाया।

पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

इसके साथ ही कहा, पीएम फसल बीमा योजना’ को प्राइवेट इंशोरेंस कंपनी की मुनाफा योजना’ बनाया। 2016 से 2022 के बीच बीमा कंपनियों ने ₹40,000 करोड़ कमाए। अंग्रेजों के जमाने में आरएसएस-बीजेपी के लोगों ने उनकी मदद की। गांधी जी के भारत छोड़ो आंदोलन में भी अंग्रेजों की मदद की। वो रोज़ उठकर कांग्रेस और राहुल गांधी को गालियां देते हैं। जो व्यक्ति पदयात्रा निकालता है उसको भला बूरा कहते हैं। क्यों ? उन्होंने सरकार में कोई पद तो नहीं लिया!

उन्होंने कहा, संत रविदासजी ने कहा था कि-“ऐसा चाहू राज मैं, जहां मिले सभी को अन्न, छोट-बड़े सब समान बसे, रविदास रहे प्रसन्न।” हम ऐसा राज चाहते हैं, जहां संविधान का शासन हो, लोकतंत्र हो। मोदी जी सिर्फ़ अमीरों के लिए काम करते हैं। मालदारों के लिए काम करते हैं। इसलिए ग़रीब और ग़रीब, अमीर और अमीर बन रहा है। 30 लाख सरकारी पद ख़ाली पड़े हैं। इसमें से 15 लाख पद दलित, आदिवासी, अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को मिल जाते इसलिए वो ये भर्ती नहीं कर रहे। इसीलिए ऐसी सरकार को उखाड़कर फेंक देना चाहिए और डॉ मनमोहन सिंह जी जैसी सरकार वापस आनी चाहिए।

Advertisement