Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. संसद के शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सदन में जोरदार हंगामे के आसार

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सदन में जोरदार हंगामे के आसार

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार से होने वाली है। उससे पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक का उद्देश्य संसद के शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए पार्टियों के बीच सहमति बनाना है।

पढ़ें :- स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें… अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने आपकी जगह कोई और पहुंच गया, अखिलेश यादव ने Video शेयर कर कसा तंज

गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र के काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं, लेकिन महाराष्ट्र चुनाव में जीत के बाद यकीनन सत्ताधारी भाजपा को थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।

25 नवंबर से शुरू हो रहे सत्र के हंगामेदार रहने के आसार

सर्वदलीय बैठक का आयोजन संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया है। इस बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, शिवसेना, बीजद और अन्य पार्टियों के नेता शामिल हो सकते हैं। शीतकालीन सत्र सोमवार यानी 25 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को वक्फ संशोधन विधेयक, मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर घेरने की कोशिश करेगा। वहीं उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिका द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर भी विपक्ष केंद्र पर हमलावर है।

पढ़ें :- Vande Bharat Sleeper :  दूसरी वंदे भारत स्लीपर इस दिन होगी लॉन्च , जानें रूट और स्टॉपेज
Advertisement