Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of Black Grapes: लंबा जीवन जीना चाहते हैं तो करें काले अंगूर का सेवन

Benefits of Black Grapes: लंबा जीवन जीना चाहते हैं तो करें काले अंगूर का सेवन

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

Benefits of Black Grapes:  कई लोगो को काले अंगूर खाने बहुत पसंद होता है। काले अंगूर में रेसवेरेट्रॉल रसायन होता है जिसमें एंटी हाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव पाया जाता है। जो इंसुलिन के स्तर को सही रखने में हेल्प कर सकता है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

काले अंगूर (Black Grapes) में कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीज,सेलेनियम, कैल्शियम, फ्लोराइड, विटामिन सी और विटामिन-बी 6 पाया जाता है।

Image Source Google

काले अंगूर (Black Grapes)  में पॉलीफेनोल्स उच्च रक्तचाप की समस्या से बचाता है। अंगूर में पाये जाने वाले पॉलीफेनोल्स एंटी प्लेटलेट प्रभाव भी होता है,जो प्लेटलेट्स को इकट्ठा होने से रोक सकता है। इससे स्ट्रोक या हार्ट अटैक के जोखिम को कम किया जा सकता है। दिल की सेहत को अच्छा लगता है।

एक शोध के अनुसार काले अंगूर (Black Grapes)  बढ़ती उम्र में भूलने की समस्या को भी कम कर सकता है। साथ ही इसे खाने से मूड भी अच्छा हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार काले अंगूर आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। अंगूर का सेवन करने से ग्लूकोमा, मोतियाबिंद की दिक्कत और बढ़ती उम्र में आंखों की दिक्कतों और रोगों से रक्षा कर सकता है।

Image Source Google

काले अंगूर (Black Grapes)  खाने से उम्र बढ़ सकती है। रेस्वेरेट्रॉल प्रोटीन के एक समूह को बढ़ाता है। जिसका नाम सर्टिन है। यह प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रख सकता है। इसलिए अंगूर का सेवन करने से लंबा और स्वस्थ्य जीवन जीने में मदद कर सकता है।

Advertisement