Benefits of cinnamon: किचन में ही हमारी सेहत का खजाना छिपा होता है। चाहे वो हेल्दी खाना हो या फिर मसाले। आमतौर पर दालचीनी का यूज घरों में मसाले के तौर पर किया जाता है। पर क्या आप जानते है हर मसाले में कुछ न कुछ औषधी गुण पाएं जाते हैं।
पढ़ें :- IPS अजय पाल शर्मा पर भड़के अखिलेश, कहा- जीरो टॉलरेंस सिर्फ अपराधियों के नहीं ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी होना चाहिए
जैसे काली मिर्च सर्दी जुखाम व अन्य के लिए, मेथी शुगर व बाल के लिए फायदेमंद होता ठीक वैसे ही दालचीनी के पानी (Cinnamon Water) का सेवन करने से वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा अन्य कई परेशानियों में दालचीनी का पानी बेहद फायदेमंद होता है। हालंकि इसकी तासीर बहुत गर्म होती है इसलिए बहुत सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।
तो चलिए आज हम आपको दालचीनी के पानी (Cinnamon Water) पीने से होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। सबसे पहले तो जान लें की दालचीनी का पानी बनता कैसे है। दालचीनी का पानी (Cinnamon Water) बनाने के लिए सबसे पहले आपको किसी बर्तन में पानी गर्म करना होगा।
पानी में उबल आ जाने के बाद इसमें दालचीनी का पाउडर डालें। आप चाहें तो इसमें दालचीनी को पीसकर भी डाल सकते हैं। इस पानी को ठंडा कर इसमें थोड़ी मात्रा में शहद डालें। जिससे इसकी कड़वाहट निकल सके। ध्यान रहे आपको दालचीनी या फिर इसके पाउडर का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करना है।
दालचीनी के पानी पीने के फायदें
पढ़ें :- हाफिज सईद का करीबी शेख यूसुफ अफरीदी पाकिस्तान में मारा गया, अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से भूना
दालचीनी का पानी पीने से पेट से संबंधित समस्याएं खासकर कब्ज में राहचत देता है। साथ ही पाचन तंत्र को ठीक करने में हेल्प करता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए दालचीनी का पानी बेहद फायदेमंद होता है। दालचीनी के सेवन करने से शुगर में काफी फायदा करता है। दालचीनी शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज में राहत पहुंचाती है। इसका पानी पीने से इंसुलिन का स्तर भी कम होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने में भी दालचानी का पानी हेल्प करता है।
दालचीनी का पानी पीने से रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी फंगल प्रॉपर्टीज मौजूद होती है। जिससे इम्म्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।