Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of drinking Araku coffee: स्वाद और बेहतरीन खुशबू वाली अराकू कॉफी जिसका जिक्र खुद पीए मोदी ने किया था, पीने से होते हैं ये फायदे

Benefits of drinking Araku coffee: स्वाद और बेहतरीन खुशबू वाली अराकू कॉफी जिसका जिक्र खुद पीए मोदी ने किया था, पीने से होते हैं ये फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्य़क्रम में अराकू कॉफी का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने इस बीच वोकल फॉर लोकल की बात करते हुए कहा कि भारत के कितने ही प्रोडक्ट्स की दुनिया-भर में बहुत मांग है और जब हम भारत के किसी स्थानीय प्रोडक्ट को ग्लोबल होते देखते हैं, तो उसपर काफी गर्व होता है। पीएम ने कहा ऐसा ही एक प्रोडक्ट है अराकू कॉफी।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

पीएम मोदी ने इस दौरान आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के साथ इस कॉफी पीने का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा की मैं उस समय ही इसका स्वाद लिया था, ये काफी शानदार है।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

पीएम मोदी ने कहा कि अराकू कॉफी आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीता राम राजू जिले में बड़ी मात्रा में पैदा होती है। ये अपने रिच फ्लेवर और अरोमा के लिए जानी जाती है। इस कॉफी को कई ग्लोबल अवार्ड भी मिले हैं। बेहतरीन खुशबू और स्वाद से भरपूर इस कॉफी को पीने से होने वाले फायदों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि अराकू कॉफी पीने से वेट लॉस में मदद होती है। ऐसा माना जाता है कि इसमें मौजूद कैफीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

 

Advertisement