Benefits of drinking betel leaf decoction: आमतौर पर पान का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है और इसे खाने के दीवानों की कमी नहीं है। स्वाद और खुशबू से भरपूर पान माउथ फ्रेशनर का ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको पान (betel leaf) का काढ़ा पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे है।
पढ़ें :- Water chestnut in winter : ठंड में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है , शरीर को दे ताकत देता है
पान का पत्ता (betel leaf) एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी डायबिटीज गुणों से भरपूर होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। डेली पान के पत्ते का काढा पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। इसके अलावा फ्री रेडिकल्स के असर को कम करने का भी काम करता है।
ब्लड शुगर लेवल के अलावा पान के पत्तों का काढ़ा शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी मेंटेन करने में काफी हेल्प करता है। दरअसल शरीर में यूजेनॉल हाई लिपिड की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल बढता है। पान का पत्ता यूजेनॉल हाई लिपिड के लेवल कोकम करने का काम करता है। पान के पत्तों का काढ़ा पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन रहता है और दिल से संबंधित समस्याओं में राहत मिलती है।
स्ट्रेस और एंजायटी की समस्या को दूर करने में पान के पत्तों का काढ़ा फायदा करता है। पान के पत्तों (betel leaf) का काढ़ा पीने से शरीर में कैटेकोल माइन नाम का एंजाइम रिलीज होता है जो माइंड को रिलैक्स करने में मदद करता है।
इतना ही नहीं जिन लोगो को सांस से संबंधित दिक्कतें होती है उनके लिए भी पान के पत्ते (betel leaf) का काढ़ा फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने से फेफड़ों में सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही सर्दी,जुकाम और कफ की समस्या में फायदा करता है। पान के पत्तों का काढ़ा पेट की दिक्कतों में भी फायदा करता है।
पढ़ें :- सूरत में बच्चों की दवा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, जानवरों का टॉनिक भरकर बेच रहा था मेडिकल स्टोर संचालक
पान (betel leaf) का काढ़ा बनाने के लिए एक पैन में एग गिलास पानी लें और इसमें दो से तीन पान के पत्ते (betel leaf) डाल दें। अब पानी को उबलने के लिए रख दें और उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर गर्म पी लें।