Benefits of Guava Leaves Powder: अमरुद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन जैसे तमाम पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद तो होते ही साथ ही कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है।
पढ़ें :- पूरे बजट में बंगाल को पूरी तरह किया गया नजरअंदाज, वित्त मंत्री अमीरों की हैं रॉबिनहुड : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी
वैसे ही अमरुद की पत्तियां (Guava Leaves Powder) भी शरीर की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करती हैं। खासकर इसे सुखाकर पीस कर इसका पाउडर बना कर इसका सेवन करने से।
विशेषज्ञों की माने तो अमरुद के पत्तों की चाय बनाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल रहता है। अगर इसका पाउडर बनाकर खाया जाए तो हार्ट से संबंधित दिक्कतों में आराम पहुंचाता है।
अमरुद की पत्तियों में पोटेशियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से बीपी कंट्रोल करने में हेल्प करता है। पाउडर को पानी में घोलकर पी सकते है।
इतना ही नहीं अमरुद की पत्तियों का पाउडर (Guava Leaves Powder) बनाकर पीने से डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। अमरुद की पत्तियों में ऐसे एंजाइम्स पाये जाते है जो ग्लूकोज को खून में फैलने से रोकते है। इस पाउडर को पानी में मिलाकर पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है।
पढ़ें :- 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पुस्तक पर हंगामे के बीच पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की बड़ी प्रतिक्रिया ,बोले-'किताब का स्टेटस ये है...'
साथ ही कब्ज दिक्कत में भी आराम पहुंचाता है। बस इसके लिए आपको अमरुद के पत्तों का पाउडर (Guava Leaves Powder) को गर्म पानी के साथ सेवन करना है। फाइबर की मात्रा मौजूद होने के कारण वजन कम करने में भी हेल्प करता है।