Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. शादी से इनकार पर युवक ने गर्लफ्रेंड की पर चाकू मारकर हत्या की

शादी से इनकार पर युवक ने गर्लफ्रेंड की पर चाकू मारकर हत्या की

By Harsh Gautam 
Updated Date

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर अपनी 23 वर्षीय गर्लफ्रेंड की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच शादी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- 55 दिन में मिला न्याय: 4 साल की बच्ची से रेप और हत्या के दोषी 65 वर्षीय भीमराव कांबले को फांसी, फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला

तीन से चार साल से रिलेशनशिप में थे दोनों

पुलिस के मुताबिक, मृतका अंजलि और आरोपी राजीव एक ही कंपनी में काम करते थे। दोनों पिछले तीन से चार साल से रिश्ते में थे और एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। हालांकि, बताया जा रहा है कि राजीव की पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि को लेकर अंजलि का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था और दोनों की शादी का विरोध कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि राजीव ने कई बार अंजलि और उसके परिवार को शादी के लिए मनाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। वहीं परिवार के दबाव के कारण अंजलि ने हाल के दिनों में उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था।

डिनर पर बुलाया, फिर शादी को लेकर हुई बहस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार शाम राजीव ने अंजलि को डिनर के लिए बुलाया था। दोनों के बीच बातचीत के दौरान एक बार फिर शादी का मुद्दा उठा जिसके बाद उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर अंजलि वहां से चली गई लेकिन राजीव ने उसका पीछा किया। आरोप है कि इसी दौरान राजीव ने गुस्से में आकर अंजलि पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पढ़ें :- Video-चलती कार में एक्स गर्लफ्रेंड के साथ खुद को बम से उड़ाया सिरफिरा, प्रेमिका ने कूदकर बचा ली जान

कुछ ही मिनटों में आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी राजीव को कुछ ही मिनटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएस रमैया अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में शादी को लेकर विवाद सामने आया है, लेकिन सभी तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ते तनाव और उससे जुड़ी हिंसक घटनाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement