Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. BGMI 2.9 Update Rolled Out: विंटर सीजन में नए फीचर्स के साथ BGMI पर गेमिंग का मजा होगा दोगुना; ऐसे करें अपडेट

BGMI 2.9 Update Rolled Out: विंटर सीजन में नए फीचर्स के साथ BGMI पर गेमिंग का मजा होगा दोगुना; ऐसे करें अपडेट

By Abhimanyu 
Updated Date

BGMI 2.9 Update Rolled Out: बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया यानि BGMI देश में सबसे लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम्स में से एक है। गेमिंग एप्लिकेशन के पब्लिशर Krafton ने BGMI का 2.9 अपडेट पेश किया, जो आइस एंड स्नो फेस्टिवल के साथ आता है। 2.9 अपडेट में कई सारे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

पढ़ें :- iQOO Z9x Launch: भारत में आईकू का नया बजट फोन हुआ लॉन्च; चेक करें कीमत और फीचर्स

BGMI 2.9 विंटर सीजन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसको आइस एंड स्नो फेस्टिवल के साथ पेश किया गया है, जो स्नोई एक्स्ट्रावेगांजा लाता है। खिलाड़ी अपने एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस पर इसका लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं। नए अपडेट को डाउनलोड करने के लिए आप Google Play Store और App Store पर जा सकते हैं।

BGMI 2.9 अपडेट को ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1- BGMI 2.9 अपडेट को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले Google Play Store पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद स्क्रीन के टॉप पर उपलब्ध अपडेट/इंस्टॉल विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3- फिर आवश्यक माइक्रोफोन और स्टोरेज उपयोग प्रदान करें।
स्टेप 4- अपने सोशल मीडिया/गेस्ट अकाउंट का उपयोग करके साइन इन करें।
स्टेप 5- 2.9 अपडेट को अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर आसानी से इंस्टॉल करें

Advertisement