Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bhanu Saptami 2026 : भानु सप्तमी पर करें सूर्य नारायण की विशेष आराधना, बढ़ेगा आत्मविश्वास

Bhanu Saptami 2026 : भानु सप्तमी पर करें सूर्य नारायण की विशेष आराधना, बढ़ेगा आत्मविश्वास

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bhanu Saptami 2026 :  सनातन धर्म में सूर्य उपासना का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रह मंडल का राजा कहा जाता है। पैराणिक ग्रंथों में अधिक मास की सप्तमी को सूर्य आराधना का विशेष फल बताया गया है। मान्यता है कि जो भक्त इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा करते हैं, उन्हें सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2026 :  जून में इस तारीख से बदलेगी शुक्र की चाल, रिश्तों में आएगी मिठास

भानु सप्तमी 2026 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अधिकमास की सप्तमी तिथि इस वर्ष 7 जून 2026, रविवार को पड़ रही है. जब किसी भी पक्ष की सप्तमी तिथि रविवार के दिन आती है, तब उसे भानु सप्तमी या सूर्य सप्तमी कहा जाता है। यह संयोग सूर्य उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

 धार्मिक महत्व
धार्मिक ग्रंथों में सूर्य देव को ऊर्जा, तेज, आभा, प्रखरता और आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और ज्ञान का कारक बताया गया है। भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है और व्यक्ति को मानसिक तथा शारीरिक शक्ति प्राप्त होती है।

Advertisement