पटना। भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी (Bhojpuri Actress Kajal Raghwani) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। इसकी जानकारी काजल ने खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। काजल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में पिता को श्रद्धांजलि देते हुए उनके जाने को एक असहनिय क्षति बताया।
पढ़ें :- स्ट्रीमिंग होने जा रही है अनिल कपूर की एक्शन थ्रिलर सीरीज़-24, जाने कब होगी रिलीज
काजल ने बताया असहनीय क्षति
इंस्टाग्राम पर पिता के निधन के बारे में जानकारी देते हुए काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने लिखा, ‘पापा आपका जाना मेरे जीवन के लिए एक असहनीय क्षति है। आपके द्वारा दिए गए संस्कार और आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। ईश्वर आपकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि!
अम्रपाली दुबे ने दी श्रद्धांजलि, फैंस हुए भावुक
पिता को खोने वाली काजल की इस पोस्ट पर अब फैंस और सेलेब्स उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और एक्ट्रेस के पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथी एक्ट्रेस अम्रपाली दुबे (Actress Amrapali Dubey) ने भी दुख जताते हुए कमेंट में ‘ओम शांति’ लिखा है। इसके अलावा तमाम फैंस काजल के इस दुख में उनको सांत्वना दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। आप लोगों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।’ एक ने लिखा, ‘दिल तोड़ने वाली खबर है। भगवान आपको इस मुश्किल से लड़ने की शक्ति दे।’ कई यूजर ने काजल के पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की है।
रिएलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आएंगी काजल
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में काजल हमेशा ही एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनके नए-नए गाने यूट्यूब पर रिलीज होते रहते हैं। अब वो जियो हॉट स्टार (Jio Hotstar) और कलर्स टीवी (Colors TV) के भोजपुरी सेलिब्रिटी वाले रिएलिटी शो का भी हिस्सा बन गई हैं।
हाल ही में इस शो का टीजर आया था, जिसमें काजल काफी बवाली अंदाज में नजर आईं। इस रिएलिटी शो का नाम ‘भोजपुरी बवाल’ है। इसमें काजल के साथ पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे और तेजप्रताप यादव जैसे सेलिब्रिटी और नेता भी नजर आएंगे। ये रिएलिटी शो 2 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।