Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser Release: 53 सेकेंड का टीजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, नए अंदाज में दिखे राजपाल यादव

Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser Release: 53 सेकेंड का टीजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, नए अंदाज में दिखे राजपाल यादव

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bhool Bhulaiyaa 2 teaser release: कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) को आप सभी जल्द ही फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में देखने वाले हैं। हांलांकि इसी बीच फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का टीजर रिलीज किया जा चुका है। आप देख सकते हैं फिल्म का टीजर काफी रोमांचक ढंग से पेश किया गया है। इस टीजर में (Bhool Bhulaiyaa 2) दिख रहा है कि अंधेरी हवेली में अचानक एक परछाई नजर आती है।

पढ़ें :- 'Pushpa Pushpa' song release : अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' हुआ रिलीज

जहां पहले कभी सुनी हुई आवाज फिर गूंजती है। यह आवाज औऱ किसी की नहीं बल्कि ‘मॉन्जोलिका’ की है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में मॉन्जोलिका की आवाज में वही पुराना गाना सुनाई देता है ‘आमा छे तोमार।’

वैसे इस गाने को सुनते ही एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) की याद आ जाती है। इसी बीच हवेली के अंदर अरसों से बंद पड़े पुराने दरवाजे के पीछे से जोर जोर से खटखटाने की आवाज सुनाई देती है। अब यह देखना होगा कि क्या ये वही मॉन्जोलिका है? इस टीरर को देखकर मन में पहला सवाल यही उठता है। वहीं इसके बाद होती है कहानी के मुख्य किरदार की एंट्री।


आप सभी को बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘भूल भुलैया’ की फ्रेंचाइजी भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser) में इस बार कार्तिक आर्यन तांत्रिक बाबा बन कर भूत भगाते दिखेंगे। आप देख सकते हैं इस टीजर में दिखाया जाता है कि मॉन्जोलिका के पैरों की आवाज, छनकते घुंघरू एक बड़े संकट की आहट सुनाते हैं।

Advertisement