Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Big Road Accident in Kasganj : मुंडन कराने जा रहा था परिवार और तलाब में समा गईं 22 जानें, हादसे से दहल उठे तीन गांव

Big Road Accident in Kasganj : मुंडन कराने जा रहा था परिवार और तलाब में समा गईं 22 जानें, हादसे से दहल उठे तीन गांव

By santosh singh 
Updated Date

कासगंज। यूपी (UP) के कासगंज जिले (Kasganj District) में शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor-Trolley) तालाब में समा जानें की वजह ट्रैक्टर की ट्रॉली का बैरिंग टूटना बताया जा रहा है। बैरिंग टूटते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor-Trolley)  अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत की सूचना है।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

यूपी के कासगंज जिले (Kasganj District)  में जो ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor-Trolley)  तालाब में गिरी उसमें एटा जिले (Etah District) के नगला कसा के महिलाओं और बच्चों सहित 52 लोग सवार थे। इन सभी को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन छह माह का मासूम अभी भी लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश के लिए तालाब से पानी निकाला जा रहा है।

पटियाली-दरियावगंज (Patiali-Dariavganj) मार्ग पर ककराला गांव (Kakrala Village) के तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor-Trolley)  के हादसे में छह माह बालक अभी लापता है, जिसका मुंडन कराने के लिए परिवार के लोग कादरगंज गंगाघाट (Kadarganj Gangaghat) पर गंगास्नान के लिए जा रहे थे। गौरव निवासी कसा थाना जैथरा (Kasa Thana Jaithara) जनपद एटा (Etah District)  का छह माह का बालक है। हादसे से तालाब में गिरे सभी श्रद्धालुओं को निकाला जा चुका है, लेकिन यह मासूम लापता है।

लापता को पानी में ढूंढने की काफी कोशिशें की गईं जो नाकाम रहीं। अब दमकल की गाड़ी से व ट्रैक्टर से पंपिंगसेट लगाकार तालाब का पानी निकाला जा रहा है। जिससे मासूम बालक को निकाला जा सके। मौके पर पटियाली के एसडीएम, सीओ, दमकल कर्मी, पुलिस व ग्रामीण जुटे हुए हैं।

दहल उठा नगला कसा

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मृतकों के परिवारों की महिलाओं की चीत्कारों से दहल उठा एटा का गांव नगला कसा। तीन गांव के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गंगा स्नान को जा रहे थे। जिसमें नगला कसा के ही सबसे अधिक लोग थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पड़ोस के गांव रोरी के रहने वाले राहुल की थी।

कई गंभीर घायल श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है और कुछ को रेफर किया गया है। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा-तफरी का महौल बना हुआ है। डीएम, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। परिवारों में चीत्कार मचा हुआ है।

सीएम योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख सहायता की घोषणा

यूपी के कासगंज जिले (Kasganj District)  में हुए हादसे को लेकर सीएम योगी (CM Yogi) ने शोक जताया है। इस हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सभी घायलों का समुचित नि:शुल्क उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement