Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पुणे में बड़ा हादसा, पानी की टंकी फटने से चार मजदूरों की मौत, सात लोग घायल

पुणे में बड़ा हादसा, पानी की टंकी फटने से चार मजदूरों की मौत, सात लोग घायल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पानी की टंकी फटने से चार मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि, सात लोगो के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- Sawan 2026 : शिव भक्ति माह में दो ग्रहण का है संयोग, कितने पड़ेंगे सोमवार, नाग पंचमी और जानें पूजा विधि

यह घटना उसी समय घटी जब मजदूर नहा रहे थे। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही पानी की यह टंकी बनी थी। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि पानी के दबाव के कारण टंकी फट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसआरपीएफ और फायर ब्रिगेड के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

घायल मजदूरों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। यह जानकारी डीसीपी स्वप्ना गोरे ने दी है। मृतकों और गंभीर रूप से घायल मजदूरों के नाम अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। भोसरी के सद्गुरुनगर स्थित लेबर कैम्प में एक हजार से अधिक मजदूर रहते हैं।

मजदूरों को सुबह जल्दी उठकर काम पर जाना होता है। आज सुबह करीब छह बजे कुछ मजदूर टंकी से पानी लेकर नहा रहे थे। तभी टंकी फट गई और मजदूर उसके नीचे फंस गये। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी दी है कि इनमें से दो की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने बताया- टंकी की दीवार काफी कमजोर थी जो पानी के दबाव को सहन नहीं कर पाई फलस्वरूप दीवार भरभरा कर गिर गई।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने सरकार से दागा सवाल, बोले-छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों? धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा
Advertisement