राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचना और निजी अंगों पर हमला-लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है। यह सब आवाज़ों को दबाने की उस साजिश का हिस्सा है, जिसमें इतना डरा दो, इतना अपमानित करो कि कोई दोबारा सवाल उठाने की हिम्मत ही न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और महिलाओं के साथ बर्बरता करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, यह सब आवाज़ों को दबाने की उस साजिश का हिस्सा है, जिसमें इतना डरा दो, इतना अपमानित करो कि कोई दोबारा सवाल उठाने की हिम्मत ही न करे।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचना और निजी अंगों पर हमला-लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है। यह सब आवाज़ों को दबाने की उस साजिश का हिस्सा है, जिसमें इतना डरा दो, इतना अपमानित करो कि कोई दोबारा सवाल उठाने की हिम्मत ही न करे।
यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचना और निजी अंगों पर हमला – लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है।
यह सब आवाज़ों को दबाने की उस साजिश का हिस्सा है, जिसमें इतना डरा दो, इतना अपमानित करो कि कोई दोबारा सवाल उठाने की हिम्मत ही न करे।
मोदी-शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गई, उस दिन उनकी मनमानी की कहानी खत्म। उनका यही डर पुलिस तक पहुँचता है और हिंसा बनकर देश के युवाओं और महिलाओं पर टूट रहा है।
पढ़ें :- TMC बागी गुट को करारा झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट ने नेता विपक्ष ऋतब्रत बनर्जी व मुख्य सचेतक अखरुज्जमान की नियुक्ति को किया रद्द, स्पीकर को दिया ये आदेश?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 17, 2026
उन्होंने आगे लिखा, मोदी-शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गई, उस दिन उनकी मनमानी की कहानी खत्म। उनका यही डर पुलिस तक पहुंचता है और हिंसा बनकर देश के युवाओं और महिलाओं पर टूट रहा है।
इसके साथ ही, राहुल गांधी ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है। इसमें वो कुछ युवा महिला प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। इन महिलाओं ने आरोप लगाया कि हाल के प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनके निजी अंगों को निशाना बनाया।