1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bangladesh fire : बांग्लादेश में समुद्र तटीय कॉक्स बाजार में आग लगने से 10 की मौत , नौ लोग घायल

Bangladesh fire : बांग्लादेश में समुद्र तटीय कॉक्स बाजार में आग लगने से 10 की मौत , नौ लोग घायल

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में समुद्र किनारे बने TUPTUP Resto and Resort में शनिवार सुबह आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। खबरों के अनुसार, आग सुबह करीब 6:30 बजे इनानी इलाके में स्थित टुपटुप रेस्टो एंड रिसॉर्ट में लगी। यह रिसॉर्ट मरीन ड्राइव पर पटुआरटेक बीच के पास है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bangladesh fire :  बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में समुद्र किनारे बने TUPTUP Resto and Resort में शनिवार सुबह आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। खबरों के अनुसार, आग सुबह करीब 6:30 बजे इनानी इलाके में स्थित टुपटुप रेस्टो एंड रिसॉर्ट में लगी। यह रिसॉर्ट मरीन ड्राइव पर पटुआरटेक बीच के पास है। दमकल विभाग के प्रवक्ता तल्हा बिन जासिम ने दोपहर करीब 1:30 बजे मृतकों की संख्या की पुष्टि की। घायलों को कॉक्स बाजार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- Air India ने 24 अक्टूबर तक जेद्दा ,  रियाद और दम्माम की फ्लाइट्स रद्द की

तीन मंजिला यह रिसॉर्ट मुख्य रूप से बांस और लकड़ी से बना था और यह कोलाटोली से करीब 29 किलोमीटर दूर समुद्र तट वाले इलाके के प्रवेश मार्ग के पास स्थित है। आग लगने के समय रिसॉर्ट में करीब 30 लोग मौजूद थे. इनमें से 4 से 5 लोग बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि बाकी लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

कॉक्स बाजार के डिप्टी कमिश्नर ए मन्नान ने कहा कि अब तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं। शवों को परिवारों को सौंपने से पहले DNA सैंपल लिए जाएंगे। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...