1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी

दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के सरकारी स्कूलों में मिड—डे मील बनाने वाले रसोइयों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने रसोइयों के मासिक मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। अब उन्हें 2000 रुपये की जगह 3000 रुपये मानदेय मिलेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के सरकारी स्कूलों में मिड—डे मील बनाने वाले रसोइयों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने रसोइयों के मासिक मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। अब उन्हें 2000 रुपये की जगह 3000 रुपये मानदेय मिलेगा। बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर 2026 से लागू होगा। योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 3.53 लाख से अधिक रसोइयों को लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?

नई व्यवस्था के तहत अक्टूबर में रसोइयों के खातों में बढ़े हुए मानदेय के साथ एक महीने का एरियर भी भेजा जाएगा। इस तरह अक्टूबर में उनके खाते में कुल 4000 रुपये आने की उम्मीद है। इसमें अक्टूबर का 3000 रुपये मानदेय और सितंबर का 1000 रुपये एरियर शामिल होगा।

हालांकि, रसोइयों को साल के सभी 12 महीनों के लिए मानदेय नहीं दिया जाता है। उन्हें साल में केवल 10 महीने का ही मानदेय मिलता है। ऐसे में बढ़ोतरी का लाभ निर्धारित मानदेय अवधि के अनुसार दिया जाएगा। मिड-डे मील के निदेशक प्रेम रंजन सिंह ने 17 अक्टूबर को इस संबंध में सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों और वित्त एवं लेखाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

 

पढ़ें :- योगी सरकार ने सात आईएएस अफसरों का किया तबादला, धीरेंद्र सचान बने निदेशक पंचायतीराज, देखें किसको कहां मिली तैनाती?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...